Bangladesh Protest: बांग्लादेश में एक बार फिर लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए है। विरोध प्रदर्शन लगातार हिंसक रूप ले रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 50 लोग घायल हो गए। साथ ही, सावर और अशुलिया में 200 से अधिक कारखानों को छुट्टी घोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धीरे-धीरे स्थिति लगातार ही चिंताजनक होती जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान की कुर्सी पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सावर, अशुलिया, गाजीपुर और नारायणगंज सहित कई इलाकों में प्रदर्शन हुए, सड़कें जाम की गई है। दरअसल हजारों की संख्या में मजदूर 30000 टका के न्यूनतम मासिक वेतन की मांग कर रहे है। बताते चले कि बांग्लादेश में महंगाई का स्तर लगातार ही बढ़ता जा रहा है, जिसने लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाने-पीने के दाम तेजी से बढ़ रहे है। भुखमरी के मामले में भी बांग्लादेश काफी आगे पहुंच चुका है।

तारिक रहमान सरकार की कुर्सी पर मंडराया संकट

शेख हसीना के जाने के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने थे। माना जा रहा था कि कुछ महीनों में स्थिति सुधर जाएगी। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति खराब होती जा रही है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन उग्र होने जा रहा है और क्या एक बार फिर सरकार को नुकसान हो सकता है। ऐसे कई सवाल यह जो अब बांग्लादेश में तेजी से उठ रहे है।

चीन के साथ दोस्ती बढ़ा रहा है बांग्लादेश

गौरतलब है कि बांग्लादेश लगातार चीन के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाने में लगा हुआ है। आज यानि 5 नवंबर को चीन और पाकिस्तान के बीच मोंगला पोर्ट को लेकर सहमति बनी है। इस एमओयू के अनुसार अब चीन पोर्ट का विस्तार करेगा जो भारत के लिए एक चिता का विषय हो सकता है। हालांकि बांग्लादेश में स्थिति लगातार ही खराब होती जा रही है।

यह भी पढ़े - Pakistan: पाकिस्तानी फौज की बर्बर कार्रवाई! आसमान से ड्रोन बरसाकर आवाम पर ढाया कहर, जानें वजह