Pakistan PM Shehbaz Sharif: शुक्रवार को हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 मैच में इंडिया और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फ्लॉप रही थी और इसके चलते इंडिया को मैन इन ग्रीन से 4 विकेट की हार मिली।

हालांकि, यह प्रतियोगिता आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है, लेकिन इस खेल के नियम पारंपरिक क्रिकेट नियमों के बिल्कुल विपरीत है। यह जीत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए इतनी बड़ी थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाड़ियों को बधाई दे डाली।

पाकिस्तानी पीएम ने किया पोस्ट

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान की जीत इतनी बड़ी थी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे डाली। शरीफ ने एक्स पर लिखा, 

"हांगकांग सिक्सेस 2026 के पहले मैच में इंडिया पर शानदार चार विकेट से जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई। यह क्रिकेट का अच्छा मैच था। मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ करता हूं कि उन्होंने हमारे प्लेयर्स को तैयार करने और सपोर्ट करने में पूरी मेहनत की।" 

आपको बता दें कि, पाकिस्तानी पीएम उन मोहसिन नकवी की तारीफ कर रहे हैं, जिनके ऊपर खुद दो बार एशिया कप की ट्रॉफी लेकर फरार होने का आरोप है। दरअसल, एशिया कप 2025 और एशिया कप 2026 (पुरुष और महिला) टीम इंडिया ने जीता था लेकिन नकवी अपने पीएम को खुश करने के लिए वही ट्रॉफी लेकर फरार हो गए।

एक जीत से पीएम खुश

अब गौर करने वाली बात ये है कि यह वही पाकिस्तानी टीम है, जिसको भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में धूल चटकाई थी। इसके अलावा जब भारत और पाकिस्तान महिला टीम का आमना-सामना एशिया कप 2026 में हुआ था तो वहां भी पाकिस्तान को बेइज्जत होना पड़ा था।

इसके अलावा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भी पाकिस्तान को शर्मनाक शिकस्त मिली थी। अगर भारत के हाथों पाकिस्तान की हार की फेहरिस्त निकाली जाए तो यह पाकिस्तान की जनसंख्या से भी अधिक होगी, लेकिन पाकिस्तानी पीएम ने उन हार को नजरअंदाज करके सिर्फ एक जीत पर कमेंट करना जरूरी समझा।

पीएम ने इस जीत के लिए मोहसिन नकवी को बधाई दी, जिसके कार्यकाल में पाकिस्तानी महिला और पुरुष क्रिकेट टीम को न जाने कितनी बार शर्मिंदगी उठानी पड़ चुकी है।

पाकिस्तान के हालातों से बेखबर पीएम

अब सवाल ये भी उठता है जहां एक तरफ पाकिस्तान में अंदरूनी कलह चल रही है तो क्या पाकिस्तानी पीएम का सिर्फ एक जीत पर पोस्ट करना ठीक है। पाकिस्तान के मौजूदा हालात देखें तो खैबर पख्तूनख्वा में सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ भी पाकिस्तान के संबंध कुछ ठीक नहीं है और सीमाओं में अक्सर दोनों के बीच झड़प देखने को मिलती रहती है। इसके अलावा शहबाज सरकार में पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है, जिसका लगातार विरोध हो रहा है।

लेकिन इस सबको नजरअंदाज करके पाकिस्तानी पीएम भारत बनाम पाकिस्तान का एक ऐसा मैच देखने में व्यस्त थे, जिसके नियम पारंपरिक क्रिकेट से अलग हैं, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी पीएम इस मैच को देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं, लेकिन उनका पाकिस्तान की पारंपरिक क्रिकेट टीम की विश्व पटल पर होती शर्मिंदगी पर पर ध्यान नहीं जाता है।

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज की जीत से चमकी टीम इंडिया की किस्मत, अचानक हो गया बहुत बड़ा फायदा