IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20आई की सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। भारत श्रृंखला में पहले ही अजेय बढ़त बना चुका है लेकिन पिछले मैच में मिली हार का बदला वह अंतिम मुकाबले में मेजबानों से लेना चाहेगा।

वहीं, इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रासारण सोनी स्पोट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप कर किया जाएगा, लेकिन चलिए जानते हैं कि आप इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं।

मोबाइल-लैपटॉप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सीरीज का अंतिम मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में रविवार को खेला जाएगा। इस मैच को प्रशंसक मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं तो लैपटॉप पर देखने के लिए आपको सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा। 

हालांकि, यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि सिर्फ कुछ ही मिनट आपको फ्री में देखने को मिलेगा और इसके बाद आपको आगे मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। आपको बता दें कि, आप यहां पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य क्षेत्रिय भाषाओं में भी मैच देख सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण

अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को अपने परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं। आपको यहां पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी मैच की कमेंट्री सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मैच देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।

फ्री में देखने के लिए करें ये काम

अगर आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के द्वारा भारत-न्यूजीलैंड मैच को देखते हैं तो इसके लिए आपको शुल्क देना होगा। हालांकि, आप इस मैच को फ्री में टेलीविजन पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का होना अनिवार्य है, क्योंकि फ्री में सिर्फ डीडी फ्री डिश पर ही देखने को मिलेगा। लेकिन अगर आपके पास ये नहीं है तो आपको शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें- अभिषेक-वैभव ओपनिंग, छठे पर शिवम दुबे, आखिरी टी20आई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11