नई दिल्ली: I.N.D.I.A गठबंधन के नेता आज 31 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना प्रस्तावित 'सार्वजनिक महाभियोग' कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पहले यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को होना था, लेकिन दिल्ली में बारिश के कारण इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था। यह कार्यक्रम 10, राजाजी मार्ग, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर करने वाले हैं।
आज दोपहर 3.30 बजे I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं अहम बैठक
इस प्रतीकात्मक कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे महाभियोग का प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।दरअसल, विपक्षी दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नाराजगी जताई है। इसी को लेकर विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।
I.N.D.I.A गठबंधन 1 नवंबर को 'चलो दिल्ली' मार्च और रैली का आह्वान
दरअसल, यह कार्यक्रम शुक्रवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे टालकर शनिवार यानी 31 अक्टूबर को कर दिया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं को परेशानी से बचाने के लिए यह आम सहमति से लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें लगा कि वरिष्ठ नेता लोगों के लिए बारिश में बैठना असहज होगा। इसलिए हम कल भी यही प्रोग्राम करेंगे। इसके अलावा, I.N.D.I.A गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च और रैली आयोजित करेगा। विपक्ष ने इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के अलावा आम नागरिकों, युवाओं, छात्रों और सिविल सोसायटी के लोगों को भी शामिल होने का आह्वान किया है।