Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। चयनकर्ताओं ने इस दिग्गज की बजाय अक्षर पटेल को चुना है।

दरअसल, जडेजा और अक्षर दोनों ही एक तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं और ऐसे में चयन समिति ने अक्षर पटेल के साथ जाने का फैसला किया है।

अब इसपर भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और अभिषेक नायर ने रवींद्र जडेजा के वनडे क्रिकेट में भविष्य पर अलग-अलग राय दी है, क्योंकि इस ऑलराउंडर को हाल की कुछ सीरीज से बाहर रखा गया था।

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं मिली जगह

37 साल के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की ओडीआई सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया था, जबकि अक्षर पटेल अभी टीम के पहले पसंद के लेफ्ट-आर्म फिंगर स्पिनर हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में एक साल बाकी है और जडेजा विदेशी हालातों के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं, ऐसे में टूर्नामेंट के लिए टीम में उनके चुने जाने की संभावना पर सवाल उठ रहे हैं। यह प्रतियोगिता साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेली जाएगी और ऐसे में टीम सिर्फ एक फिंगर स्पिनर के साथ जाने का फैसला ले सकती है।

जडेजा का वनडे करियर खत्म- पुजारा

पूर्व भारत क्रिकेट चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रवींद्र जडेजा का वनडे करियर अब खत्म हो गया है और चयनकर्ताओं की योजनाओं में अब अक्षर आगे हैं। पुजारा ने कहा, 

"मुझे ऐसा लगता है, क्योंकि अगर आप रवींद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में रखना चाहते हैं, तो उन्हें चुना जाना चाहिए था। मुझे यकीन है कि उन्हें बताया गया होगा कि शायद उन्हें नहीं चुना जाएगा क्योंकि अक्षर पटेल एकदिवसीय क्रिकेट में मुख्य ऑल-राउंडर रहे हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। उनकी उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने शायद उनसे कहा होगा कि वह अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें वहीं ध्यान देना चाहिए, और वे उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए नहीं देख रहे हैं।’’

जडेजा प्लान का हिस्सा- नायर

हालांकि, अभिषेक नायर की राय चेतेश्वर पुजारा से उलट है। उनका मानना है कि वर्ल्ड कप में अक्षर के बैकअप के तौर पर जडेजा अभी भी भारत के प्लान का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने सीनियर ऑल-राउंडर को टीम के लिए एक "इंश्योरेंस पॉलिसी" बताया, अगर अक्षर उपलब्ध नहीं होते हैं। उन्होंने कहा,

"जड्डू शायद टीम में वापस न आएं, लेकिन अगर कोई चोटिल हो जाता है, तो सबसे पहला नाम जो दिमाग में आएगा वह जड्डू का होगा। क्योंकि अक्षर के बाद कोई नहीं है।’’

विश्व कप की तैयारी शुरू!

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है। यह सीरीज टीम को मुश्किल हालात में एक मजबूत विरोधी टीम के खिलाफ अपने कॉम्बिनेशन को परखने का मौका देगी, क्योंकि यह टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा।

ये भी पढ़ें- एलन-सीफर्ट ओपनिंग, नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स, पांचवें टी20आई मैच में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11