Punjab News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब के संगरूर में आयोजित 'इंसाफ रैली' के दौरान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ सिद्धू मूसेवाला के पिता भी मौजूद थे। राहुल ने पूर्व में हुई सिद्दू मुसेवाला के साथ मुलाकात का जिक्र कर उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि वह एक डायनेमिक और टैलेंटेड लड़का था। मैने उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया था। जब उनकी सिद्दू मूसेवाला से पहली बार मुलाकात हुई थी तब उन्हें लगा कि वह एक खतरनाक जगह है।
सुरक्षा हटाने के मुद्दे को उठाया
उन्होंने अपने भाषण में सिद्धू मुसेवाला का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी उससे बातचीत हुई, फिर उसको धमकियां आईं और शायद पंजाब का सबसे टैलेंटेड म्यूजिशिन, जो एक दिन राजनीति में एक दिन बड़ा काम कर सकता था। क्योंकि उनके गानों में पंजाब की आवाज थी। थोड़ी गहराई से बात समझ आई और एक दिन मैंने देखा, उसकी सुरक्षा हटाई जाती है। पंजाब के सामने, हिंदुस्तान के सामने दिनदहाड़े काली एसयूवी में उसकी हत्या कर दी जाती है।
जिस पिता को अपने बेटे की मौत देखनी पड़ती है, उससे बुरा क्या हो सकता है। पंजाब में यह आज फैशन बन चुका है। सिद्धू मुसेवाला को जिस तरह से बगैर किसी डर और खौफ के गोली मारी गई। वही डर आज पंजाब के कोने-कोने में जारी है। जो अपने बलबूते पर काम करना चाहता है। उसको डराते हैं, धमकाते हैं और गोली मार देते हैं।
पंजाब में नशे के मुद्दे पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने पंजाब में नशे के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जब वह काफी साल पहले पंजाब आए थे, तब यहां नशा फैल रहा था। सब राजनीतिज्ञों ने कहा कि पंजाब में नशा नहीं फैल रहा है। या तो इस प्रदेश में इंडस्ट्री होगी, फैक्ट्री होगी, खेती होगी और कारोबार होगा, अगर ये नहीं होगा तो नशा होगा, गुंडागर्दी होगी और सड़कों पर गोली चलेंगी।
पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा, ड्रग, चिट्टा सबसे बड़ा मुद्दा है। आपने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर भरोसा किया, भगवंत मान पर भरोसा किया। उन्होंने कहा था कि हम नशा मिटा देंगे, पर वो पंजाब के किसी कोने से भी नशा नहीं हटा सकते।
भगवंत मान पर राहुल का निशाना
उन्होंने CM भगवंत मान पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आपके मुख्यमंत्री हमारे साथ लोकसभा में बैठकर चुटकुले सुनाते थे और 11 बजे दिन में इनके मुंह से शराब की बू-आती थी। अगर आप नशे से लड़ना चाहते हो तो आपका सीएम हर शाम नशा नहीं कर सकता है। आपको ऐसा आदमी चाहिए जो पंजाब के लिए लड़े। भगवंत मान ने 4 साल महिलाओं को कैश ट्रांसफर देने का वादा किया, नशे को लेकर वादा किया, मैं पूछता हूं कि उन्होंने कौन सा वादा पूरा किया है।
नशा आपके सामने है, कैश को लेकर इन्होंने जवाब किसी को तो दिया नहीं और दिल्ली से सरकार चलती है और लंबे-लंबे भाषण होते हैं। किसानों ने हिंदुस्तान को भोजन दिया है, हिंदुस्तान को खिलाया है। पंजाब में Small & Medium Industries भरी हुई थी। आप न तो गैंगस्टर के खिलाफ लड़ सकते हो और न तो नशा से लड़ सकते हो। आपके लिए सिर्फ कांग्रेस कर सकती है।
अमित शाह को लेकर कांग्रेस सांसद ने की टिप्पणी
राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने सिद्धू मूसेवाला से पहली बार मुलाकात की थी, तब वे काफी प्रतिभाशाली और गतिशील युवक थे। उन्हें लगा था कि मूसेवाला राजनीति में बड़ा काम कर सकते हैं और वे उन्हें राजनीतिक संरक्षण देना चाहते थे। राहुल गांधी ने मूसेवाला की हत्या को याद करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा कम/हटाई गई और फिर दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने इसके लिए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिस सोच के तहत सिद्धू मूसेवाला की बिना किसी डर के हत्या की गई, वही डर आज पंजाब के कोने-कोने में फैल चुका है। आज जो भी युवा अपने दम पर आगे बढ़ना या काम करना चाहता है, उसे डराया-धमकाया जाता है और गोलियां मारी जाती हैं।
नशे और कानून-व्यवस्था पर पंजाब सरकार को घेरा
संगरूर में आयोजित इस रैली को कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा। राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा', असदुद्दीन ओवैसी के बयान से यूपी में सियासत में क्यों मचा घमासान?