देश
PM मोदी ने देश में 'Metro' के विस्तार को बताया बड़ी उपलब्धि, 26 शहरों में 1,200 KM तक फैला नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में तेज़ी से हो रहे शहरी ट्रांसपोर्ट बदलाव और मेट्रो रेल नेटवर्क के तेजी से हुए विस्तार पर ज़ोर दिया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में तेज़ी से हो रहे शहरी ट्रांसपोर्ट बदलाव और मेट्रो रेल नेटवर्क के तेजी से हुए विस्तार पर ज़ोर दिया।इस संदर्भ में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारत में मेट्रो नेटवर्क करीब 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और यह 26 शहरों में संचालित हो रहा है। मेट्रो सेवाओं से रोजाना करीब 1 करोड़ यात्री सफर कर रहे हैं।
26 शहरों में लगभग 1,200 km तक फैला मेट्रो रेल नेटवर्क
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहरी परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है और शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क की 2014 से पहले की ग्रोथ रेट की तुलना पिछले एक दशक में हुए तेज़ी से विस्तार से की। भारत में 2014 में मेट्रो की परिचालन गतिविधि पाँच शहरों में सिर्फ़ 248 km थी। जो आज बढ़कर 26 शहरों में लगभग 1,200 km तक हो गया है। जहाँ रोज़ाना एक करोड़ से ज़्यादा यात्री आते-जाते हैं।
प्रतिदिन 1 करोड़ से ज़्यादा लोग मेट्रो से करते हैं सफ़र: PM मोदी
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जोर देते हुए कहा कि मैं आपसे पूछता हूँ अगर भारत का मेट्रो नेटवर्क 2014 से पहले की तरह तेज़ी से बढ़ता रहता, तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो के लिए कितना इंतज़ार करना पड़ता? शायद सालों, नहीं दशकों। और यह मंज़ूर नहीं था। इससे हर दिन 1 करोड़ से ज़्यादा लोग मेट्रो से सफ़र करते हैं। इसका असर सिर्फ़ आंकड़ों या नंबरों तक ही सीमित नहीं है। इसका मतलब है ट्रैफिक में कम समय, परिवार के साथ ज़्यादा समय, ज़्यादा प्रोडक्टिविटी और बेहतर मौके। शहरी भारत के लिए हम इसी बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।