चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार 31, अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। आम आदमी पार्टी ने उन्हें धूरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की राजनीति में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब सभी की नजरें पार्टी की अगली उम्मीदवार सूची और अन्य राजनीतिक दलों की तैयारियों पर है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची
दरअसल, 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव पास आने के साथ, आम आदमी पार्टी नेअपने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें धुरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान, कोटकपूरा से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान और लुधियाना वेस्ट से जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम शामिल है। इसके साथ ही इस लिस्ट में कई और मंत्री के नाम भी शामिल हैं। जिनमें अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, करतारपुर से बलकार सिंह, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह रौड़ी, SAS नगर से कुलवंत सिंह और भदौर से लाभ सिंह उगोके का नाम शामिल हैं।
Best wishes to all candidates.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 31, 2026
AAP के उम्मीदवारों की सूची में इन लोगों के नाम भी शामिल
पार्टी द्वारा घोषित अन्य उम्मीदवारों में मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा, बटाला से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, दसूया से करमबीर सिंह घुमन और उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल का नाम शामिल हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इस बैठक में उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। इस मीटिंग में केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और PAC के दूसरे सदस्य शामिल हुए।
केजरीवाल और सिसोदिया ने दी सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं
आम आदमी पार्टी इस घोषणा के बाद, केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।" इसके साथ ही AAP नेता मनीष सिसोदिया ने भी घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी और उनसे लोगों तक पहुंचने और उनकी चिंताओं को दूर करने का आग्रह किया। सिसोदिया ने कहा कि आप लोग हर घर में जाएं, लोगों की चिंताओं को सुनें, और पंजाब को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी ताकत लगाएं।