नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी  (AAP) ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी शनिवार 31, अक्टूबर को चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

चुनाव को लेकर AAP उम्मीदवारों की पहली सूची होगी जारी

दरअसल, आम आदमी पार्टी का  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए  करने की तैयारी में है। पहली सूची में किन नेताओं और मौजूदा विधायकों को जगह मिलती है, इस पर राजनीतिक गलियारों में निगाहें टिकी हैं। इस बैठक को लेकर भगवंत मान ने साफ किया कि उम्मीदवारों के चयन में जनता से मिले फीडबैक और जीतने की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने मौजूदा विधायकों के कामकाज और उनके क्षेत्र में स्वीकार्यता को लेकर सर्वे भी कराया है। ऐसे में पहली सूची में कुछ मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, उम्मीदवारों के नामों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

PAC की बैठक में दोपहर 12 बजे तक जारी होगी सूची 

इस बैठक में पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के साथ ही पार्टी अपने चुनावी समीकरण और चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर साफ कर सकती है। टिकटों के चयन में मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन, संगठन में सक्रियता और क्षेत्रीय समीकरणों जैसे पहलुओं की भूमिका अहम हो सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, पार्टी शनिवार यानी 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसके लिए शनिवार सुबह 11 बजे पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक होगी और दोपहर करीब 12 बजे तक सूची जारी किए जाने की तैयारी है।

चुनावी समीकरण और चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीरें होंगी साफ

इस बैठक को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में  पंजाब चुनाव पर चर्चा की गई। इस बैठक में अन्य नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा व हरपाल सिंह चीमा ने हिस्सा लिया। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई और 30-35 नामों की सूची तैयार करके आगामी मंत्रणा के लिए पार्टी की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है। जिसकी आज शनिवार 31, अक्टूबर को बैठक होगी।