Team India Probable Playing XI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैच की टी20आई सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। श्रृंखला का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में रविवार को खेला जाएगा।

इससे पहले खेले गए शुरुआती चार मैचों में तीन भारत ने जीते तो एक मैच मेजबानों के हक में गया था। अब दोनों टीमों की नजर अंतिम मैच जीतकर सीरीज का शुभ अंत करने पर होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम इस मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है।

संजू बाहर, अभिषेक-वैभव ओपनिंग!

भारत ने कीवियों की सरजमीं पर खेले चार मैचों में तीन बार संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका दिया है, लेकिन पहला मैच हटा दिया जाए तो अन्य चार मैचों में वह बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट अंतिम मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की खतरनाक सलामी जोड़ी के साथ जाने का फैसला कर सकती है, जिन्होंने तीसरे टी20आई मैच में कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया था।

वहीं, तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बैटिंग का मौका मिल सकता है। यानी अंतिम मैच में संजू जहां बेंच पर बैठेंगे तो अभिषेक और वैभव की तूफानी जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करेगी।

शिवम की हो सकती है वापसी

चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर का आना तय माना जा रहा है, जो इस सीरीज में अपने फॉर्म की तलाश कर रहे हैं। वहीं, पांचवें पर उप कप्तान तिलक वर्मा को बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। आपको बताते दें कि मौजूदा सीरीज में तिलक के बल्ले से कई शानदार पारियां देखने को मिली हैं।

छठे नंबर पर शिवम दुबे को बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। वह इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को रिप्लेस कर सकते हैं। जबकि सातवें पर नमनधीर और आठवें पर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए टीम मैनेजमेंट भेज सकता है।

वरुण कर सकते हैं मयंक को रिप्लेस

भारत के रहस्यमयी स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट से तो वापसी कर चुके हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में अभी तक उनकी जगह नहीं बन पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम मुकाबले में हेड कोच गौतम गंभीर मयंक यादव को आराम देकर उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकते हैं।

वहीं, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे तो अक्षर पटेल बतौर लेफ्ट आर्मी स्पिनर कीवी बल्लेबाजों को परेशान करते दिख सकते हैं। वहीं, ऑफ स्पिनर के तौर पर नमनधीर और पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के दो बड़े विकल्प कप्तान के पास मौजूद रहेंगे।

टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें- ’बॉलिंग के मामले में…’ कोच ने गेंदबाजों को बताया हार का गुनहगार, बल्लेबाजों के लिए कही ये बात