बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का आज यानी शनिवार को जन्मदिन है। 31 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में जन्में चिराग पासवान आज भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजनेता हैं। वह भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं । उनके पिता रामविलास पासवान भी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता थे।
पीएम मोदी के बने हनुमान
चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 2010 से 2011 तक चिराग पासवान हिन्दी सिनेमा में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं। 'मिले ना मिले हम' (2011), 'वन एंड ओनली' (2011), 'वन एंड ओनली' (2010) जैसी फिल्मों में वो अभिनेता रहे । हालांकि उन्हें राजनीति में ही आना था इसलिए वे अधिक फिल्मों में काम नहीं किए।
एक्टर का राजनीति में डेब्यू!
साल 2014 में चिराग ने राजनीति में डेब्यू किया। एक्टर से नेता बने चिराग की पहली फिल्म ही फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अब फुल टाइम राजनीति का मन बना लिया था. दरअसल उस वक्त तक रामविलास पासवान की लोजपा कांग्रेस वाले UPA गठबंधन का हिस्सा हुआ करती थीय़ राष्ट्रीय राजनीति में दलितों के लोकप्रिय नेता कहे जाने वाले राम विलास पासवान ने साल 2002 में गुजरात दंगों के बाद एनडीए का साथ छोड़ UPA का दामन थामा था।
तब से वे कांग्रेस को ही समर्थन देते थे और तत्कालीन गुजरात सीएम यानी नरेंद्र मोदी को लेकर रामविलास पासवान की राय कुछ खास बेहतर नहीं थी। साल 2012 में राम विलास पासवान ने यह तक कहा था कि 'गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका स्पष्ट है। लेकिन इस राय को बदलने का काम ही चिराग पासवान ने किया।
रामविलास पासवान के इतने मजबूत स्टैंड के बावजूद वो चिराग पासवान ही थे जो अपने पिता की पार्टी को एनडीए की ओर मोड़ने में कामयाब हो गए. इसके बाद एनडीए ने पूरी ताकत के साथ सत्ता में वापसी की और चिराग पासवान पहली बार बिहार की जमुई सीट से सांसद बने।
चिराग पासवान कैसे बने नेता
चिराग पासवान 5 नवंबर 2019 से 15 जून 2021 तक अपने पिता की पार्टी लोजपा के अध्यक्ष थे। चिराग ने 2021 में 1.1 लाख रूपए राम मंदिर के लिए दान दिए। लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान, हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें। पार्टी की तरफ से मेहुंस चौराहा के पास जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 31 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगियों, विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ केक काटा और अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान तथा मां के संघर्षों को याद किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा," ये वो दिन है जहां तमाम परिस्थितियां, तमाम उतार चढ़ाव जो पिछले कुछ समय में हम लोगों ने साथ मिलकर बिताए।
चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर कहा," ये वो दिन है जहां तमाम परिस्थितियां, तमाम उतार चढ़ाव जो पिछले कुछ समय में हम लोगों ने साथ मिलकर बिताए। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने खुशी के आंसू भी बहाए, दुख के आंसू भी बहाए, उतार-चढ़ाव भी देखे लेकिन एक चीज जो हमेशा हम लोगों को बांधे रखी वो हमारे नेता का आशीर्वाद, उनका मार्गदर्शन, उनके दिखाए कदमों पर चलना और मेरे पिता ने हमेशा मुझे सिखाया कि जब विपरीत परिस्थिति आए तब तो जनता के साथ जुड़ो ही वह मार्गदर्शन हमेशा देगी। लेकिन जो व्यक्ति जनता के साथ निरंतरता में जुड़ा रहता है, उसको विपरीत परिस्थितियों का सामना ही नहीं करना पड़ता। उन्हीं का आशीर्वाद है कि आज हम लोग यहां तक पहुंचे हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2026
पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने खुशी के आंसू भी बहाए, दुख के आंसू भी बहाए, उतार-चढ़ाव भी देखे। लेकिन एक चीज जो हमेशा हम लोगों को बांधे रखी वो हमारे नेता का आशीर्वाद, उनका मार्गदर्शन। उनके दिखाए कदमों पर चलना और मेरे पिता ने हमेशा मुझे सिखाया कि जब विपरीत परिस्थिति आए तब तो जनता के साथ जुड़ो ही वह मार्गदर्शन हमेशा देगी। लेकिन जो व्यक्ति जनता के साथ निरंतरता में जुड़ा रहता है। उसको विपरीत परिस्थितियों का सामना ही नहीं करना पड़ता। उन्हीं का आशीर्वाद है कि आज हम लोग यहां तक पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: एयर चीफ एपी सिंह हुए रिटायर, 25 महीने संभाली भारतीय वायुसेना की कमान, जानिए उपलब्धियां?