लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Maserati ने भारत में अपनी नई Grecale Facelift SUV लॉन्च कर दी है। वहीं बता दें कि कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपये रखी है। कंपनी ने इसके साथ अपडेटेड GranTurismo और GranCabrio को भी बाजार में उतारा है। वहीं, इजन की बात करें तो इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड से लेकर दमदार V6 इंजन और इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल है।

Maserati Grecale Facelift के इंजन और वेरिएंट

नई Grecale के बेस मॉडल में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह इंजन 300hp की पावर और 450Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार, SUV महज 5.6 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 240kmph है।

इसके Modena वेरिएंट में इसी इंजन का ज्यादा पावरफुल वर्जन मिलता है, जो 330hp की ताकत देता है। यह कार 5.3 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा Modena V6 वेरिएंट में 3.0 लीटर का Nettuno V6 इंजन दिया गया है। यह 390hp की पावर 260kmph है।                                                                                                                                                                                         

Grecale Trofeo में मिलेगा सबसे दमदार इंजन                                                                                                                         

Grecale लाइनअप का सबसे पावरफुल पेट्रोल मॉडल Trofeo है। इसमें 3.0 लीटर का Nettuno V6 इंजन मिलता है, जिसे खास तौर पर ज्यादा पावर देने के लिए ट्यून किया गया है।

यह इंजन 530hp की पावर और 620Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि Trofeo केवल 3.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 285kmph है।

इलेक्ट्रिक मॉडल में 580km तक की रेंज

Maserati Grecale का इलेक्ट्रिक मॉडल Folgore नाम से आता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 550hp की पावर और 820Nm का टॉर्क देती हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह काफी दमदार है। यह इलेक्ट्रिक SUV 4.1 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 220kmph है। कंपनी ने इसमें नई कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी शामिल की है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज बढ़कर 580 किलोमीटर तक पहुंच गई है।

बाहरी डिजाइन में क्या हुए बदलाव?

नई Grecale Facelift के लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है। इसके फ्रंट हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। SUV में नया शार्क-नोज स्टाइल बंपर दिया गया है, जिसके साथ बड़ी ग्रिल और नए एयर इनटेक मिलते हैं। इसके एयर पर्दन्स को भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि गाड़ी के आगे वाले पहियों के आसपास हवा का बहाव बेहतर बना रहे।

लाइटिंग की बात करें तो Trofeo वेरिएंट में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जबकि बाकी मॉडल में फुल LED हेडलाइट्स मिलती हैं। इसके अलावा कंपनी ने अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन भी पेश किए हैं। इनमें 20 इंच के Asteria और 21 इंच के Crono व्हील्स शामिल हैं।

केबिन में नए स्टीयरिंग व्हील से लेकर प्रीमियम फीचर्स तक

नई Grecale के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें नया ऑक्टागोनल डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसे परफोरेटेड लेदर और अलकेंटारा फिनिश के विकल्प में खरीदा जा सकता है। इसके पीछे एल्युमिनियम पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर मौजूद डिजिटल क्लॉक को भी नया लुक दिया गया है। अब इसमें मिनरल क्रिस्टल डायल और मेटल बेजेल मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो सभी वेरिएंट में 12.3 इंच की टचस्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.8 इंच की अलग स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto और Maserati Intelligent Assistant जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बेस मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में 14-स्पीकर वाला Sonus Faber साउंड सिस्टम दिया गया है। साथ ही थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग और आगे की सीटों में हीटिंग का फीचर भी मिलता है।