Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 31, अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर देश को समर्पित किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन और विकास को बढ़ावा देना है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। इन परियोजनाओं से एकता नगर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है

PM ने 400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की 

इस विकास परियोजनाओं में एक सीवेज और जल उपचार संयंत्र, बाहरी लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, एक IRCTC होटल, और एकता नगर में रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल वगैरह शामिल हैं प्रधानमंत्री मोदी ने गोरा-भंद्रा रोड डेवलपमेंट, एक इंटीग्रेटेड ज़ीरो-वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट यानी कचरे के प्रबंधन, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण का आधुनिक तकनीक, खलवानी इको टूरिज्म डेवलपमेंट और कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन के एकीकृत विकास वातावरण समेत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। 

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना और टूरिज्म सुविधाओं को मिलेगा बढ़ाना

इन विकास परियोजनाओं का मकसद एकता नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना और टूरिज्म सुविधाओं को बढ़ाना है। इससे पहले PM मोदी ने देश के पहले पूर्व प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक मजबूत, खुशहाल और काबिल भारत बनाने के लिए समर्पित कर दिया।