पश्चिम बंगाल में एक दुष्कर्म और हत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जहां पुलिस पर कानून व्यवस्था की नाकामी का आरोप लग रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार का दामन भी दागदार होने से नहीं बच रहा। लगातार हो रही हत्या और रेप के मामलों ने सत्ताधारी सरकार को सवालिया घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। बीते दिनों 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

BJP की सरकार के बाद यह चौथा मामला

BJP की सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही पिछले 4 महीनों में राज्य में यह चौथा ऐसा एनकाउंटर है जिसमें मासूम के आरोपी को ढेर किया गया है। यह राज्य में मई 2026 में नई सरकार बनने के बाद पुलिस एनकाउंटर की चौथी घटना है। भले ही पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन मामलों में पुलिस क्यों नहीं कोई काम कर रही है। साथ ही सरकार से भी सवाल है कि जब कानून व्यवस्था को ही मजबूत नहीं किया जाएगा तो कैसे जनता खुद को सुरक्षित महसूस समझेगी?

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या (जिसका शव कुलिक नदी के पास जंगल से मिला था) की वारदात को अंजाम देकर आरोपी दिलीप रॉय भाग गया था। आज सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची। वह बिहार में भागने की कोशिश कर रहा था। तभी खुद को पुलिस से घिरा हुआ देख उसने फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में रायगंज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ था खुलासा

3 नवंबर को रायगंज में साइकिल लेकर घर से निकली एक नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। जिसका शव कुलिक फॉरेस्ट के पास सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था। शव से कपड़े भी गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पुलिस को रेप और मर्डर की पुष्टी हुई। जिसके बाद पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई थी।


राज्य में अब तक 4 एनकाउंटर

1. पहला मामला: दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत।

2. दूसरा मामला: उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में 11वीं कक्षा की छात्रा की हत्या से जुड़े आरोपी प्रह्लाद दास की पुलिस फायरिंग में मौत।

3. तीसरा मामला: मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार समाउल हक की पुलिस मुठभेड़ में मौत।

4. चौथा मामला: उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की एनकाउंटर में मौत।

यह भी पढ़ें: DIWALI पर PUNJAB में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, एक दिन में 1,152 घटनाएं दर्ज