Uttar Pradesh: कन्नौज जिले में दीपावली की रात को चुनावी रंजिश के चलते बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मुख्य आरोपी कांग्रेस जिला महासचिव अमूल दीक्षित बताया जा रहा है, जो इस घटना के बाद से फरार है.

अर्चना पांडे के भाई की हत्या

दिवाली की रात (8 नवंबर 2026) को भाजपा विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच हुई। अनुज कुमार चतुर्वेदी पेश से अधिवक्ता थे और उनका संबंध भाजपा विधायक अर्चना पांडे से था। इस हत्याकांड का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमूल दीक्षित पर लगा है।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के पीछे चुनावी रंजिश और जमीन का मामला बताया जा रहा है। मृतक के भाई धीरज चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि छोटे भाई से विवाद और मारपीट के बाद अनुज विरोध करने पहुंचे थे, तभी आरोपी ने गोली चला दी। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

एसपी ने दी मामले में जानकारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे चुनावी रंजिश और आपसी विवाद बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर चार राउंड फायरिंग की, जिससे सीने में गोली लगने से अनुज चतुर्वेदी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी समेत पांच विशेष टीमों का गठन किया है जो फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत 12 घायल