बिहार: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी के कार्ड छप चुके हैं। 25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह के पैतृक गांव (बाढ़, पटना के पास) में शादी समारोह आयोजित होगा। अपनी बेटी की शादी के कार्ड को लेकर खुद अनंत सिंह ने मीडिया के सामने रखा। अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र सभी को दिया गया है। राजनेता में पक्ष और विपक्ष सबको न्योता दिया गया है। शादी समारोह में पक्ष तथा विपक्ष कुछ नहीं होता है। कलाकार भी आ रहे हैं। पीएम मोदी को भी कार्ड दिया जाएगा।

4 लाख लोगों के भोज का प्रबंध

अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी के कार्ड को लेकर कई जानकारी दी। इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। 4 लाख लोगों के भोज का प्रबंध किया जा रहा है। शादी में सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मैथिली ठाकुर समेत कई बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार शामिल हो सकते हैं।

प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

इसके अलावा घोड़ों की रेस (घुड़दौड़) का भी आयोजन किया गया है, जिसके विजेता को महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और उपविजेता को मोटरसाइकिल दी जाएगी। शिवांगी की शादी अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले और वहीं रह रहे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित (बिहटा, पटना के रहने वाले कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे) के साथ हो रही है।


बिहार की राजनीति में भी शादी को लेकर चर्चा

बिहार की राजनीति में बाहुबली छवि और मोकामा में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अनंत सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं। उनके समर्थकों की संख्या भी बड़ी है। ऐसे में उनकी बेटी की शादी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज है। इस आयोजन में बिहार की राजनीति के कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं। हालांकि, किन-किन नेताओं और कलाकारों की मौजूदगी रहेगी, यह समारोह के दौरान ही साफ होगा।

यह भी पढ़ें: 9 नवंबर 2026 को सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट?