Uttar Pradesh: राजस्थान के भिवानी से बिहार के सिवान जिला जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ के जीरो प्वाइंट पर पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जब्कि 41 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पलट गई

DCP वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह सूचना मिली थी। दिल्ली की तरफ से आ रही एक बस एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पलट गई है। इसमें काफी लोग घायल हैं। स्थानीय पुलिस के साथ एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक 41 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन लोगों की मौत

इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 1 शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी सभी लोगों का इलाज चल रहा है। बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं, उन्हें थाने ले जाया गया है। जहां उनकी भी जरूरी देखभाल की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस राजस्थान से आ रही थी और इसमें सवार यात्री बिहार जा रहे थे।

50 लोग बस में थे सवार

हमारा मुख्य ध्यान घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर था मगर जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 50 लोग सवार थे। ड्राइवर भी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ठीक होने पर हम घटना के कारणों का पता लगाएंगे और उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता फरार: कन्नौज में मचा हड़कंप