Jammu and kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल इस समय पूरी तरह मुस्तैद है। लगातारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षा देने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बाद फिर आज उधमपुर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया है। टीम ने देर रात ही तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। संदिग्धों के खिलाफ इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला बारुद भी बरामद किया है।

इनपुट के आधार पर की कार्रवाई

दरअसल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनता सुरक्षाबलों को आतंकियों का इनपुट मिला था। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने देर रात मजलता के सोहन इलाके में संदिग्धों के खिलाफ घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। यह पूरी कार्रवाई सेना, राष्ट्रीय राइफल और स्पेशल पैरा फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत की गई। इस दौरान जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सहयोग दिया।

आतंकियों की पहचान के बारे में पता लगा रही है टीम

जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों के तार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से हथियार और गोला बारुद भी बरामद किया है। फिलहाल सुरक्षा टीम मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में पता लगाने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी 3 साल के लिए BLACKLIST, आखिर क्यों NHAI हुआ सख्त?