LucknowKanpurExpressway: यूपी में करोड़ों रुपये खर्च कर एक्सप्रेसवे बनाए गए। लेकिन उन्हें बनाने के दौरान बरती गई लापरवाही उद्घाटन के कुछ दिनों या महीनों के अंदर ही सामने आ गई। कहीं एक्सप्रेसवे पर बड़े गड्ढे तो कहीं पर महज लीपापोती। लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के खिलाफ NHAI ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि NHAI ने इस कंपनी पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। एनएचएआई ने यह कार्रवाई बार-बार कई एक्सप्रेसवे पर पाई कई खामियों और एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सड़क धंसने के बाद लिया गया। है।
केंद्र सरकार की कराई फजीहत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे देश का सबसे महंगे एक्सप्रेसवे में शामिल है। लेकिन बीते दिनों इस एक्सप्रेसवे के धंसने के बाद से पीएनसी लगातार सभी के निशाने पर आ चुका। वहीं NHAI पर भी कई सवाल खड़े किए गए। आम लोगों के बीच एक्सप्रेसवे में धांधली को लेकर पीएनसी ने केंद्र सरकार की भी फजीहत करा दी। ऐसे में पीएनसी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा। इसे देखते हुए NHAI ने पीएनसी इंफ्राटेक को अपनी परियोजनाओं में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है। यह रोक अगले 3 साल तक जारी रहेगी।
कंपनी से वसूली जाएगी रोजाना 42 लाख रिक्वरी
एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली PNC Infra को NHAI ने अगले 3 साल के लिए blacklist कर दिया है। NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की धंसी हुई सड़क की पूरी तरह मरम्मत होने तक एक्सप्रेसवे पर toll collection बंद रखने का फैसला किया है। इतना ही नहीं कंपनी से रोजाना 42 लाख रुपये की recovery भी की जाएगी। सड़क इतनी जल्दी क्यों धंसी, इसकी जांच IIT खड़गपुर के experts से कराई गई थी। जांच में सड़क के नीचे कमजोर और चिपचिपी मिट्टी से जुड़ी समस्या सामने आने निकल कर आई।
कंपनी ने लिगल एक्शन लेने की बात कही
IIT खड़गपुर के experts व अन्य अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की ऊपरी सतह को repair करने से समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी, बल्कि प्रभावित हिस्सो फिर से पुन: बनाना पड़ेगा। कंपनी से रोजाना 42 लाख रुपये की recovery वसूली जाने के बाद अब कंपनी भी जवाब देने पर विचार कर रही है। कंपनी ने NHAI की कार्रवाई के खिलाफ legal route अपनाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: 17 सितंबर 2026 राशिफल: जानिए अनुराधा नक्षत्र आपकी राशि और लव लाइफ में क्या बदलाव करेगा?