Donald Trump: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हालिया सर्वेक्षणों में उनकी लोकप्रियता को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। महंगाई, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ईरान के साथ जारी टेंशन को लेकर अमेरिकी मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
इसका असर रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी समर्थन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि ये सर्वे डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ा सकते है।
सर्वे में Donald Trump को लगा तगड़ा झटका
सर्वे में पाया गया कि संभावित मतदाताओं में से 44% ने अपने वोट को मुख्य रूप से ट्रम्प के खिलाफ माना। केवल 21% लोगों ने कहा कि उनका वोट मुख्य रूप से राष्ट्रपति के समर्थन में था, जबकि 35% लोगों का कहना था कि राष्ट्रपति का उनकी पसंद पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
स्वतंत्र मतदाताओं के बीच ट्रम्प के खिलाफ यह भावना विशेष रूप से अधिक देखी गई। उनके द्वारा यह कहने की संभावना तीन गुना से भी अधिक थी कि उनका वोट मुख्य रूप से ट्रम्प के खिलाफ (44%) था, जबकि उनके पक्ष में (12%) वोट देने वालों की संख्या काफी कम थी। अगर ये सर्वे सच हो जाते है तो ट्रंप की टेंशन कहीं ना कहीं बढ़ सकती है, क्योंकि मिडटर्म चुनाव कई मायनों में गेमचेंजर साबित हो सकती है।
महंगाई और पेट्रोल की कीमतों ने बढ़ाई ट्रंप की परेशानी
सर्वेक्षणों में अमेरिकी जनता की नाराजगी के पीछे सबसे बड़े मुद्दों में महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती लागत शामिल हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि देश में रहने का खर्च गलत दिशा में जा रहा है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतें भी लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।
वहीं, वॉशिंगटन पोस्ट-ABC न्यूज-इप्सोस के अक्टूबर सर्वे में 75 प्रतिशत के करीब अमेरिकी नागरिकों ने महंगाई और जीवनयापन की लागत को लेकर ट्रंप के कामकाज पर असंतोष जताया। इससे स्पष्ट है कि अमेरिकी मतदाताओं के लिए आर्थिक मुद्दे आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़े - Pakistan: 20 साल पीछे पहुंचा कंगाल मुल्क, गैस छोड़ लकड़ी और कोयले पर खाना बना रहे लोग, जानें वजह