नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की रैली के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी रूपी रावण को हराने के लिए वानरों की सेना आ गई है। रेवंत रेड्डी के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो सकती है।


"वोट चोरी" को लेकर CM रेवंत रेड्डी ने मोदी को "रावण" कहा

"वोट चोरी" को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तुलना "बंदरों की सेना" (वन्नार सेना) से करते हुए कहा कि "रावण" रूपी मोदी को हराने के लिए आ रही है। राजधानी में तेलंगाना भवन में बोलते हुए, रेड्डी ने कहा कि "वोट चोरी" के खिलाफ लड़ाई आयोजन स्थल पर लड़ी जाएगी। हमारी बंदरों की सेना, रावण को हराने के लिए आ गई है। हम रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

BJP पर 20 करोड़ वोट डिलीट किए जाने के लगाए आरोप

इस संदर्भ  में उन्होंने कहा कि लगभग 13.5 करोड़ वोट पहले ही डिलीट किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में और 20 करोड़ वोट डिलीट किए जाएंगे। गरीबों के वोट हटाए जा रहे हैं। मोदी को सत्ता में वापस लाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। ट्रेनें रोके जाने के बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में  रैली में शामिल होनेआए हैं। उन्होंंने कहा कि यह रैली वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के खिलाफ विपक्ष के विरोध का हिस्सा है।