अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। अनंतपुर जिले के राप्ताडु स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में शनिवार 31, अक्टूबर की सुबह कक्षा 10वीं की पढ़ाई के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पावर आरी (चेनसॉ) से एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश करने वाली एक अन्य छात्रा भी घायल हुई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुख्य छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई थी।
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर
इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में लिए जाने की भी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई और घायल छात्राओं को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
आरोपी ने छात्रा पर आरी से कथित तौर से बेरहमी से हमला किया
इस मामले के संबंध में अनंतपुर के DSP अश्विन मणिदीप काकुमनु ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने स्कूल कक्षा के अंदर 10वीं की पढ़ाई कर रही छात्र पर हमला किया। DSP ने कहा कि, अनंतपुर जिले के राप्थाडु में एक जिला परिषद हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर उसकी कक्षा के अंदर आरोपी ने आरी से कथित तौर पर बेरहमी से हमला किया गया।