Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को आर्थिक राहत देते हुए उनके बैंक खातों में 2100 रुपये की राशि ट्रांसफर की है। सरकार की इस सौगात से लाभार्थी महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिली है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है और किन शर्तों को पूरा करने पर खाते में 2100 रुपये की रकम पहुंची है? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।
महिलाओं के खाते में आए 2100 रूपये
मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज हमने 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की 13वीं किस्त जारी की है। इस योजना के तहत, हमारी बहनों और बेटियों के बैंक खातों में कुल ₹222.52 करोड़ सीधे जमा किए गए हैं। इसे मिलाकर, अब तक इन 13 किस्तों के जरिए हमारी महिलाओं और बहनों तक कुल ₹2,689.15 करोड़ की राशि पहुंच चुकी है।
#WATCH | Chandigarh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini says, "Today, we have released the 13th instalment of the 'Deendayal Lado Lakshmi Yojana'. A total of ₹222.52 crore has been deposited directly into the bank accounts of our sisters and daughters under this scheme. Including this, a cumulative amount of ₹2,689.15 crore has now reached our women and sisters across these 13 instalments. We launched the second phase of this initiative on October 17th. To mark the birthday of our Prime Minister, Narendra Modi, the party observed the period from September 17th to October 17th as the 'Seva Sankalp Abhiyan'. Through this campaign, we worked to connect with people across the state, provide them with essential facilities, and offer encouragement."
— ANI (@ANI) November 6, 2026
हमने इस पहल का दूसरा चरण 17 अक्टूबर को शुरू किया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक की अवधि को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाया। इस अभियान के माध्यम से, हमने पूरे राज्य में लोगों से जुड़ने, उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।"
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का फायदा?
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने पात्रता से जुड़ी शर्तें निर्धारित की हैं। योजना के तहत मुख्य रूप से हरियाणा की पात्र महिलाओं को शामिल किया गया है। आवेदकों को निर्धारित आयु, निवास और पारिवारिक आय संबंधी शर्तें पूरी करनी होती हैं।
योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जिनका आवेदन और जरूरी दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार सही पाए जाते हैं। इसलिए केवल हरियाणा की निवासी होने से सभी महिलाओं को स्वतः लाभ मिलने की गारंटी नहीं है। दी जानकारी के मुताबिक महिलाओं के खाते में कुल ₹2,689.15 करोड़ की राशि पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े - CBSE Time Table 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर दी अहम जानकारी, जानें पूरा शेड्यूल