मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत 557 पुनर्वास फ्लैट्स के वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नरीमन पॉइंट में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई के लोअर परेल स्थित एन.एम. जोशी मार्ग BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण से जुड़ा है। जिसमें 6 नवंबर को आयोजित समारोह में पात्र लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं।
2BHK फ्लैट मुफ्त में मालिकाना हक के साथ दिए जा रहे
इस परियोजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 500 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले दो बेडरूम, हॉल और किचन (2BHK) फ्लैट मुफ्त में मालिकाना हक के साथ दिए जा रहे हैं। इससे पहले कई परिवार पुराने BDD चॉल के छोटे कमरों में रहते थे, जिनका आकार लगभग 160 वर्गफुट था। नए घरों से उनके रहने की जगह में काफी बढ़ोतरी होगी। लोअर परेल में BDD चॉल की 32 पुरानी इमारतें लगभग 13.49 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई हैं। यहां करीब 2,560 आवासीय और गैर-आवासीय निवासी रहते हैं।
MHADA द्वारा क्रियान्वित, BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना
पुनर्विकास के तहत कुल 14 पुनर्वास इमारतें बनाई जा रही हैं। हले चरण में सात आवासीय विंग और एक अस्पताल भवन का निर्माण शामिल है। इनमें से तीन विंग के 557 फ्लैटों का वितरण किया गया है, जबकि अन्य चार विंग में 684 फ्लैटों का निर्माण अंतिम चरण में है। नए पुनर्वास भवनों में आधुनिक सुविधाएं, भूकंप-रोधी ढांचे, लिफ्ट, सीसीटीवी और तीन-स्तरीय बेसमेंट पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं दी गई हैं।यह परियोजना महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा - MHADA) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण के तहत 557 पुनर्वास फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी।