POCO Phone Price: अगर आप कम बजट में शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Poco X7 5G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल में इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Poco X7 5G की कीमत और डिस्काउंट
Poco X7 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 7,000 रुपये की सीधी छूट के बाद 17,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 900 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 17,099 रुपये रह जाती है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके इसकी कीमत और कम की जा सकती है।
Poco X7 5G के शानदार फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
50MP कैमरा और 5500mAh की बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Poco X7 5G में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर कंपनी ने कर्मचारियों को दिया ऐसा सरप्राइज, खुशी से झूम उठे सभी!