मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए 'सेव डेमोक्रेसी' (लोकतंत्र बचाओ) विरोध प्रदर्शनों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में कॉमन सेंस की भारी कमी है। राज ठाकरे की यह टिप्पणी भाजपा के विरोध प्रदर्शनों को लेकर सामने आई है। उनके बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
राज ठाकरे ने BJP के 'सेव डेमोक्रेसी' प्रदर्शन पर उठाए सवाल
राज ठाकरे ने बीजेपी के 'सेव डेमोक्रेसी' प्रदर्शन और उसके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाते हुए कोल्हापुर के गोकुल डेयरी चुनाव का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोकुल डेयरी के चुनाव में BJP समर्थित पैनल को 12 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस समर्थित पैनल ने 13 सीटें जीतीं। इसके बावजूद सरकार ने पांच सरकारी निदेशकों को मतदान का अधिकार देकर लोकतांत्रिक जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की।
BJP को एक "अजीबोगरीब पार्टी": MNS के प्रमुख राज ठाकरे
MNS के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को BJP के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कैंपेन पर तीखा हमला किया। उन्होंने रूलिंग पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अपने बचाव में प्रोटेस्ट करते हुए "लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर कर रही है"। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए ठाकरे ने BJP को एक "अजीबोगरीब पार्टी" बताया और सवाल किया कि जमीनी स्तर से लेकर ऊपर तक सत्ता में रहने वाली पार्टी लोकतंत्र बचाने की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कैसे कर सकती है।इस संदर्भ में राज ठाकरे ने कहा, "शायद यह दुनिया का अकेला ऐसा मामला है जहां रूलिंग पार्टी विपक्ष के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है।