Gut Health Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी गट हेल्थ पर भी पड़ता है। पेट को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए डाइट में फाइबर, प्रीबायोटिक्स और पॉलीफेनोल्स से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट की माने तों, गट हेल्थ को मजबूद बनाने के लिए फ्रूट्स के ड्रिंक्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जो गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी में पॉलीफेनोल्स और कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देने और गट माइक्रोबायोम के संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बिना अतिरिक्त चीनी वाला क्रैनबेरी जूस चुनना बेहतर है।

ब्लूबेरी जूस

ब्लूबेरी एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये कंपाउंड्स गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने और आंतों में फायदेमंद बैक्टीरिया के विकास में मदद कर सकते हैं।

संतरे का जूस

संतरे में विटामिन सी और कई प्लांट कंपाउंड्स मौजूद होते हैं। ये पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। संतरे का गूदा और फाइबर मल त्याग को नियमित रखने तथा कब्ज की समस्या से बचाने में मदद करते हैं।

कीवी जूस

कीवी विटामिन सी और प्लांट कंपाउंड्स का अच्छा स्रोत है। वहीं, पूरी कीवी खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जो पाचन सुधारने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है।

हॉट कोको

हॉट कोको सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद कोको पॉलीफेनोल्स आंतों के अच्छे बैक्टीरिया, खासकर बिफिडोबैक्टीरिया को सपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए कम चीनी वाला कोको इस्तेमाल करें।

जूस पीने के बजाय फल को करें ब्लेंड

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, फलों का जूस निकालने के बजाय उन्हें ब्लेंड करके पीना ज्यादा बेहतर है। ऐसा करने से फलों में मौजूद फाइबर बरकरार रहता है। फाइबर प्रीबायोटिक की तरह काम करके अच्छे गट बैक्टीरिया को पोषण देता है। वहीं, जूस निकालने पर ज्यादातर फाइबर अलग हो जाता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अपनी डाइट में बदलाव करने या किसी स्वास्थ्य समस्या के उपचार के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर घर लौटने की जंग! स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब, हर तरफ अफरा-तफरी