Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पुलिस का कुनबा एक बार फिर से बढ़ने वाला है, क्योंकि दीवाली से पहले सीएम योगी ने आज निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित किए गए 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। लखनऊ पुलिस लाइन में इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नागरिक पुलिस के 4242 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र आज सौंपे गए। इनमें 848 महिला उपनिरीक्षक शामिल है। इसके साथ ही एसएसएफ में पहली बार चयनित 60 महिला उपनिरीक्षकों को भी मिलेगा नियुक्ति पत्र। 3 महिला पीएसी बटालियन की 106 महिला उपनिरीक्षकों को मिलेगी नियुक्ति।

पुलिस और कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

दीवाली से पहले सीएम योगी के इस तोहफे ने जहां अभ्यर्थियों को बड़ी खुशी दी है। तो वहीं इसके साथ ही यूपी पुलिस विभाग को भी बड़ा गिफ्ट दिया है। इसके बाद प्रदेश में पुलिस बल तो बढ़ेगा ही साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त भी किया जा सकता है। पुलिस पर अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में 4,543 नए उपनिरीक्षकों की नियुक्ति को पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आगे की विभागीय औपचारिकताएं और प्रशिक्षण संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उन्हें निर्धारित इकाइयों में जिम्मेदारी दी जाएगी।

4,543 पदों पर हुआ चयन, जानिए किस विभाग को मिले कितने दरोगा

यूपी पुलिस की इस भर्ती में अलग-अलग इकाइयों के लिए चयन किया गया है। पदों का विवरण इस प्रकार है:
4,242 पद: नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक।
135 पद: पीएसी के प्लाटून कमांडर।
60 पद: विशेष सुरक्षा बल (SSF) के प्लाटून कमांडर।
106 पद: महिला बटालियनों के लिए महिला उपनिरीक्षक।
नागरिक पुलिस के 4,242 चयनित उपनिरीक्षकों में 3,394 पुरुष और 848 महिलाएं शामिल हैं।

954 महिला अभ्यर्थियों को भी मिली पुलिस में जिम्मेदारी

इस भर्ती की खास बात महिलाओं की भागीदारी भी रही। कुल 4,543 चयनित अभ्यर्थियों में 954 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें नागरिक पुलिस की 848 महिला उपनिरीक्षक और महिला बटालियनों के लिए चयनित 106 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इससे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में महिला अधिकारियों की भागीदारी बढ़ेगी।

विपक्ष को लिया आड़े हाथ

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं और रोजगार व्यवस्था पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब युवाओं को नौकरी के लिए किसी सिफारिश या जुगाड़ की आवश्यकता नहीं पड़ती है, बल्कि पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।

उन्होंने 2017 से पहले के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि पिछली सरकारों की नीयत खराब थी, जिसके कारण भर्ती प्रक्रियाओं में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ था और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने और धोखा खाने को मजबूर थे। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और आज का बदलता हुआ यूपी हर योग्य युवा को निष्पक्ष अवसर प्रदान कर रहा है। सशस्त्र पुलिस के 135 प्लाटून कमांडरों को भी मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र।

नागरिक पुलिस के साथ SSF और महिला बटालियनों को भी मजबूती

इस भर्ती के तहत नवगठित विशेष सुरक्षा बल के लिए 60 उपनिरीक्षकों के अलावा 1,341 आरक्षियों का चयन भी किया गया है। वहीं, तीन महिला बटालियनों के लिए 106 महिला उपनिरीक्षकों और 2,282 महिला आरक्षियों का चयन हुआ है। इस तरह भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश पुलिस की अलग-अलग इकाइयों को नए मानव संसाधन मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Lucknow की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर बड़ा खुलासा: जानिए विधायक से खुश है जनता या नाराज?