CBSE Time Table 2027: अगर आप भी 10वीं और 12वीं के सीबीएसई के छात्र है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल सीबीएसई ने प्रैक्टिल एग्जाम को लेकर अहम जानकारी दी है। CBSE के इस अपडेट के बाद छात्रों और स्कूलों को अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

हालांकि, सामान्य शैक्षणिक सत्र वाले स्कूलों के लिए अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा। इसलिए सभी छात्रों को अपने स्कूल की ओर से मिलने वाली आधिकारिक सूचना पर भी नजर रखनी चाहिए।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट कब आएगी

10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की विषयवार डेटशीट को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल 5 नवंबर के प्रैक्टिकल संबंधी सर्कुलर को मुख्य बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट नहीं समझना चाहिए। विषयवार थ्योरी परीक्षा की तारीखों की पुष्टि के लिए CBSE के आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना होगा।

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर Examination Circulars सेक्शन में नए नोटिस देख सकते हैं। अगर पिछले साल का नोटिस देखें तो आमतौर पर 10वीं और 12वीं के एग्जाम फरवरी के मिड से शुरू हो गए थे। 

कब से शुरू होंगी CBSE की प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इन परीक्षाओं को 19 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

यह शेड्यूल केवल उन स्कूलों पर लागू होगा, जो शीतकालीन क्षेत्रों में आते हैं। सामान्य शैक्षणिक सत्र वाले स्कूलों के लिए CBSE अलग दिशा-निर्देश जारी करेगा। सामान्य स्कूलों में कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है।

CBSE के इस अपडेट के बाद छात्रों और स्कूलों को अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

 यह भी पढ़े - सैनिक स्कूल Admission 2027 शुरू? कक्षा 6 और 9 में कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी योग्यता