India vs Pakistan Live Streaming: 5 सितंबर (शनिवार) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। महिला एशिया कप 2026 में यह सुपरहिट मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा।
इस ब्लॉकबस्टर मैच का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच सकते हैं, लेकिन जो फैंस स्टेडियम में जाकर भारत-पाकिस्तान मैच को देखने में असमर्थ हैं, वह अपने मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर भी इसका लुत्फ उठा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप कहां देख सकते हैं।
सोनी लिव ऐप पर देखें मैच
भारत-पाकिस्तान का सांसे रोक देने वाला मुकाबला सोनी लिव (SonyLiv) ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, यहां पर मैच देखने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि शुरुआती कुछ मिनट फ्री में मैच देखने के बाद आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। तभी आप पूरे मैच को बिना किसी रुकावट के देख पाएंगे।
लैपटॉप पर दोस्तों संग ले मैच का मजा
बड़ी स्क्रीन पर मुकाबला देखने के शौकीन अपने लैपटॉप पर भी इसका मजा उठा सकते हैं। आपको भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देखने के लिए सोनी लिव (SonyLiv) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके लिए आपके पास सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना कुछ ही मिनट फ्री में आपको देखने को मिलेगा, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। आप अपने दोस्तों के साथ इस मैच का मजा लूट सकते हैं।
टीवी पर परिवार संग देंगे भारत-पाकिस्तान मैच
महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का धांसू मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ भी यह मैच देख सकते हैं। टीवी पर भारत-पाक मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
यहां पर आप अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं, ताकि मैच का मजा दोगुना हो सके। वहीं, फ्री में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के इच्छुक लोग डीडी फ्रीडिश के जरिए DD Bharati पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के भविष्य पर आज होगा बड़ा फैसला! मुंबई में होगी बैठक, अगरकर-गंभीर और शुभमन भी रहेंगे मौजूद