Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बने रहे, लेकिन चयन समिति उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है। यह निर्णय रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र और यशस्वी जायसवाल के हालिया प्रदर्शन के आधार पर लिया जाएगा।
हालांकि, बीसीसीआई अधिकारी भी रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप तक खिलाने के पक्ष में हैं, लेकिन चयन समिति की सोच इसके बिल्कुल विपरीत और यही वजह है कि 3 सितंबर (गुरुवार) को होने वाली बैठक में यह भी एक अहम मुद्दा हो सकता है।
मुंबई में आयोजित होगी बैठक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 3 सितंबर (गुरुवार) को मुंबई में एक बैठक आयोजित कर रहा है, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया करेंगे तो वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
गिल के अलावा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी शारीरिक या वर्चुअल रूप से इस बैठक का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें भारतीयी टीम के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा होगी तो रोहित शर्मा के आगे खेलने पर भी अहम निर्णय लिया जा सकता है।
BCCI-चयन समिति के बयानों में अंतर
इंग्लैंड दौरे पर खेली वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, यह सीरीज पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के करियर की अंतिम श्रृंखला भी मानी जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स वनडे, जो कि सीरीज का आखिरी मैच भी था, के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर करना चाहती थी।
चयनकर्ता रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों का खंडन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि बीसीसीआई और चयन समिति के बीच एकमत नहीं है। हालांकि, इस बैठक के बाद रोहित शर्मा के भविष्य पर कुछ रोशनी पड़ सकती है।
लॉर्ड्स टेस्ट में जड़ा था शतक
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में शानदार सैकड़ा ठोका था। हालांकि, इसके अलावा शुरुआती दो मैचों में उनका स्कोर क्रमश: 11 और 26 था। यही वजह है कि चयन समिति रोहित के स्थान पर यशस्वी को चाहती है। बता दें कि, साल 2026 में रोहित शर्मा ने भारत के लिए 9 पारियों में 42.11 की औसत और 99.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था। अगर इन दो बड़ी पारियों को छोड़ दिया जाए तो उनके बल्ले से कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिला। रोहित के अलावा यशस्वी साल 2026 में खेले दो मैचों में एक शतक लगा चुके हैं।
इसी फॉर्म को देखते हुए चयन समिति उनको आगे मौका देना चाहती है ताकि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक उनको प्लेइंग इलेवन में फिट किया जा सके। अब देखना होगा कि इस बैठक के बाद बीसीसीआई और चयन समिति के बीच रोहित शर्मा को लेकर एकमत बन पाता है या फिर नहीं।