India vs Japan T20I: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को जापान क्रिकेट टीम के साथ एक इंटरनेशनल मैच खेलना है। यह मुकाबला भारत-जापान के बीच कूटनीतिक रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में खेला जाएगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम जापान के साथ कोई मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। यह एकमात्र मैच को सुजुकी कप का नाम दिया है। इस मैच को टोचिगी के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
एशियन गेम्स 2026 से पहले होगा मैच
भारत-जापान के बीच यह ऐतिहासिक मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा, जो कि स्पोर्ट्स 75 पहल का पहला चरण होगा। बता दें कि, इसके लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपनी सहमति दी थी, ताकि दोनों देशों के बीच खेल में आपसी सहयोग बने।
साथ ही भारत साल 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी की उम्मीद भी कर रहा है और भारत-जापान के रिश्ते अच्छे होने पर यह भी संभव हो सकता है। बता दें कि, भारतीय टीम एशियन गेम्स में पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी, लेकिन उससे पहले जापान के साथ मुकाबला वहां की परिस्थितियों को समझने के लिए बेहद अनुकूल होगा।
कब शुरुआत होगा मैच?
भारत-जापान के बीच खेले जाने वाला यह ऐतिहासिक मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे डाली जा सकती है। जबकि 9 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंच सकते हैं। आपको बताते हैं कि, इस मैच में वहीं दल हिस्सा लेगा, जिसका चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए किया गया है।
यानी श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। वह भारत के पहले कप्तान बनेंगे, जिन्होंने जापान के साथ क्रिकेट प्रारूप का पहला मुकाबला खेला है। अय्यर के लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं होगी।
कहां देख पाएंगे मैच?
अब सवाल ये है कि भारतीय फैंस भारत-जापान के बीच होने वाला यह ऐतिहासिक मैच कहां पर देख पाएंगे तो बता दें कि मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा सकता है। दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के सभी मैच इसी पर लाइव कवर किए जाएंगे, ऐसे में इस मैच का प्रसारण भी सोनी नेटवर्क पर किया जा सकता है।
मोबाइल पर मैच देखने वाले लोग सोनी लिव ऐप पर मैच देख सकते हैं। वहीं, आप लैपटॉप पर भी भारत-जापान टी20 मैच खेल सकते हैं। इसके लिए आपको सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही टीवी पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 100KM दौड़कर गेंदबाज ने डाली खतरनाक गेंद, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!