Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने काफी समय पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। इस टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था तो तिलक वर्मा को उप कप्तान का पद सौंपा गया था।
जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल भी घोषित हो चुका है, लेकिन इसमें भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर नजर नहीं आएंगे, बल्कि बीसीसीआई पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।
गौतम गंभीर को रिप्लेस करेंगे वीवीएस लक्ष्मण!
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का जाना मुश्किल है। उनके स्थान पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्ष्मण के कंधों पर अब टीम इंडिया को स्वर्ण पदक जिताने की जिम्मेदारी होगी।
हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी। उनका सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।
एशियन गेम्स 2023 में लक्ष्मण थे मुख्य कोच
इससे पहले एशियन गेम्स 2023, जो चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित किया गया था, इसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे थे तो हेड कोच के पद पर वीवीएस लक्ष्मण काबिज थे।
लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय टीम ने बिना एक भी मुकाबला गंवाए स्वर्ण पदक जीता था और अब एशियन गेम्स 2026 में भी उनको यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दें कि, भारत ने इस बार अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन को जापान भेजने का फैसला किया है, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी अपनी मुख्य टीम भेज सकती है।
जिम्बाब्वे दौरे पर लक्ष्मण ने संभाली थी कमान
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार 2 टी20 सीरीज गंवाई थी। इस सीरीज में हेड कोच गौतम गंभीर थे, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर गंभीर के स्थान पर वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और भारत ने उस सीरीज में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की थी।
लक्ष्मण की कोचिंग में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया था। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई कोच गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को जापान रवाना कर सकती है।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के भविष्य पर आज होगा बड़ा फैसला! मुंबई में होगी बैठक, अगरकर-गंभीर और शुभमन भी रहेंगे मौजूद