Indian Cricketers 1980s Trends: इस समय 1980s के दशक का रेट्रो एआई ट्रेंड इस समय सुर्खियों में चल रहा है। आपने भी इस एआई ट्रेंड का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, अगर 1980s के दशक में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी या वर्तमान कप्तान शुभमन गिल खेलते तो वह कैसे दिखाई देते? सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। चलिए आपको बताते दें कि ये खिलाड़ी कैसे दिखते।
मुंबई इंडियंस ने किया ट्रेंड फॉलो
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस भी इस ट्रेंड से अछूती नहीं रही है। एमआई ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ खिलाड़ियों की फोटोज को शेयर किया है। यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।
ब्लू आर्मी ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और वेस्टइंडीज विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड की फोटोज को शेयर किया है।
View this post on Instagram
इसके अलावा एमआई ने कुछ तस्वीरों को और शेयर किया है। इनमें चश्मा लगाए तिलक वर्मा, चाय पिते जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, और जुहू बीच पर घूमते नमनधीर की फोटो को शेयर किया है। बता दें कि, प्रशंसकों को यह फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।
View this post on Instagram
CSK ने शेयर की खिलाड़ियों की फोटोज
मुंबई इंडियंस के अलावा पांच बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ खिलाड़ियों की 1980s दौर की कुछ फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें पहली फोटोज युवा ओपनर आयुष म्हात्रे का है जो मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी और बैकग्राउंड में एम.ए चिदंबरम स्टेडियम का नाम लिखा है।
View this post on Instagram
खास बात ये है कि इस तस्वीर में चेन्नई की जगह मद्रास लिखा है, जो तमिलनाडु का पुराना नाम है। म्हात्रे के बाद अगली स्लाइड में सीएसके कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ हाथ में बल्ला लेकर खड़े हैं तो डेवाल्ड ब्रेविस भी कुछ इसी अवतार में दिख रहे हैं। ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की तस्वीर भी येलो आर्मी ने अपने फैंस के साथ शेयर की है।
क्रिकेटरों ने अपनाया 1980s ट्रेंड
भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपनी 1980s की एक खास तस्वीर शेयर की है। चहल ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘’रेट्रो मोड: ऑन।’’ वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 80 के दशक के पुराने लुक में फोटो को शेयर किया है।
वहीं, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर में लिखा कि ट्रेंड रुकना नहीं चाहिए। आपको बताते दें कि, पंजाब किंग्स ने हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर को केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी और टिम सऊथी की तस्वीरें शेयर की हैं।
🔥 WHAT IF INDIAN CRICKET WAS BORN IN THE 80s? 📼🕶️
— SBMCricket (@WicketWatcher_) September 8, 2026
No jerseys. No modern-day drip. Just big hair, bold shirts, vintage suits, cassette players and pure retro swagger. 😮💨🔥
From Rohit, Virat & Dhoni to Hardik, Gill, KL, Sanju, Abhishek & Vaibhav — Indian cricket’s biggest stars… pic.twitter.com/ZD0DqfXFzD
इनके अलावा गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल, ओपनर साई सुदर्शन समेत अन्य खिला़ड़ियों की फोटोज को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बताते दें कि, 1980s के दौर की फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- मुनीबा-शवाल ओपनिंग, पांचवें पर आयशा, डू और डाई मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11