Pakistan Probable Playing XI: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार (11 सितंबर) को महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा तो इससे आधे घंटे पहले यानी 7:30 पर दोनों कप्तान टॉस के लिए आएंगे।

पाकिस्तान महिला टीम 2016 के बाद से फाइनल में नहीं पहुंची है। ऐसे में कप्तान फातिमा सना की नजर अपनी टीम को खिताबी मैच में पहुंचने पर होगी। इस मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है चलिए आपको बताते हैं।

मुनीबा-शवाल करेंगी ओपनिंग

श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान की ओपनिंग मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार की जोड़ी कर सकती है। अब तक इस जोड़ी का प्रदर्शन महिला एशिया कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा है लेकिन सेमीफाइनल में पाकिस्तानी फैंस की उम्मीद यही दो खिलाड़ी होंगी।

पिछले मैच में हांगकांग के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली ने सिर्फ 6 रन बनाए थे लेकिन शवाल जुल्फिकार के बल्ले से 35 गेंदों पर 47 रन की बेहतरीन पारी निकली थी। तीसरे नंबर पर गुल फिरोजा बैटिंग के लिए आ सकती हैं।

फिरोजा का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि थाईलैंड और भारत के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल पाई थीं तो हांगकांग के विरुद्ध उनके बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले थे। हालांकि, टीम प्रबंधन का भरोसा अपने इस खिलाड़ी पर बरकरार रह सकता है।

मिडिल ऑर्डर से होगी बेहतर उम्मीद

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चौथे क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा ने हांगकांग के खिलाफ 19 गेंदों पर 26 रन बनाए थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके कम से कम अर्धशतकीय इनिंग की उम्मीद होगी।

पांचवें पर सदाफ शमास उतर सकती हैं। इस बल्लेबाज ने हांगकांग के विरुद्ध सिर्फ 5 रन बनाए थे। छठे पर कप्तान फातिमा सना बैटिंग के लिए आएंगी।

उन्होंने हांगकांग की गेंदबाजी के सामने 24 बॉल पर नाबाद 24 रन बनाए थे। बता दें कि, पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर में कप्तान फातिमा से न सिर्फ तेज पारी की, बल्कि एक बड़ी इनिंग की आवश्यकता होती ताकि वह श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट कटा सके।

पाकिस्तान की गेंदबाजी शानदार

दुबई में खेली जा रहे महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। इसमें बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू भी शामिल हैं, जिन्होंने हांगकांग के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। पिछले मैच में नशरा ने हांगकांग के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

अब श्रीलंका के खिलाफ भी वह अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगी। नशरा के अलावा सादिया इकबाल, उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, आयशा जफर और कप्तान फातिमा सना से भी गेंदबाजी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनानी है तो उनके गेंदबाजों को शुरुआती विकेट दिलाने होंगे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को मिला गजब टोपीबाज ओपनर! इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में नहीं खोल सका खाता