Hanuman Ansh: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में अभी तक यह स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आया है। हालांकि, अब हनुमान अंश फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने क्रिकेट और सिनेमा के फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

7 अगस्त को हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अभी तक यह फिल्म छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य किरदार में हैं। यह मूवी नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) के जीवन पर बनी है, जिसमें शोभिनव नीब करोरी बाबा का किरदार निभा रहे हैं।

हनुमान अंश पार्ट-2 में दिख सकते हैं कोहली-अनुष्का

हनुमान अंश की निर्माता ने हाल में संकेत दिए थे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आने वाले पार्ट्स में कैमियो करता दिख सकता है। वहीं, टीम के निर्देशक विशाल ने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फिल्म को देखें।

बता दें कि, क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली एक बड़ा नाम हैं। भारत में उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं और अगर विराट यह फिल्म देखने जाते हैं तो यकीनन उनके फैंस भी इस मूवी को देखने सिनेमाघरों में पहुंचेंगे।

विराट-अनुष्का की गहरी आस्था

पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नीब करौरी बाबा में काफी गहरी आस्था है। यह स्टार कपल कई बार कैंची धाम दर्शन करने पहुंचता है। वहीं, फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें खुलासा किया कि उन्होंने कुछ बड़ी हस्तियों से संपर्क किया है, जिन्हें इस प्रोजेक्ट की पहले से जानकारी थी।

बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ पार

हनुमान अंश को 7 अगस्त 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था। शुरुआत में यह फिल्म धीमी कमाई कर रही थी लेकिन एक बार रफ्तार पकड़ने के बाद कमाई अभी भी जारी है।

Sacnilk के मुताबिक, यह फिल्म 2 करोड़ के मामूली बजट में तैयार की गई थी लेकिन 33 दिन में 143.13 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन और ग्रोस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

यह बताया है कि प्रशंसकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और लोग इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। भविष्य में इस फिल्म की कमाई बढ़ने की अधिक संभावना है।

ये भी पढ़ें- ‘’अक्टूबर अभी बहुत दूर है…’’ वनडे वर्ल्ड कप 2027 की अफवाहों पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, हिटमैन ने दिया ये जवाब