Rohit Sharma on ODI World Cup 2027: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सपना आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया में बने रहने का है लेकिन चयन समिति का इस विषय पर कुछ और मानना है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पूर्व कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित के इंटरनेशनल करियर का यह अंतिम मैच हो सकता है लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में शतक के बाद बीसीसीआई सचिव को इन कयासों पर पूर्व विराम लगाना पड़ा था। वहीं, जब रोहित शर्मा से वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सवाल किया गया तो वह भी इससे बचते नजर आए।

अभी काफी दूर है-रोहित शर्मा

गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में रोहित शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। यहां पर उनके एकदिवसीय विश्व कप 2027 में खेलने की संभावनाओं के बारे में जानना चाहा, जिसपर रोहित ने कहा, "अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।‘’ यानी रोहित शर्मा भी फिलहाल इस सवाल से बचना चाह रहे हैं।

आपको बताते दें कि, रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। रोहित का एकदिवसीय प्रारूप में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने लॉर्ड्स में खेली अपनी आखिरी वनडे पारी में शानदार सैकड़ा ठोका था।

BCCI सचिव ने किया था बचाव

इंग्लैंड और आयरलैंड से सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई ने एक बैठक का आयोजन किया था। यह बैठक 3 सितंबर को मुंबई में रखी गई थी, जिसमें बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद रहे थे।

मीटिंग के खत्म होने के बाद बीसीसीआई सचिव ने संवाददाताओं से बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा,

"रोहित सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में 130-140 रन बनाए। तो फिर और क्या चाहिए? अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलों को हवा नहीं देना चाहता।‘’ सैकिया के इस बयान ने साफ कर दिया था कि रोहित फिलहाल कहीं नहीं जा रहे हैं।

पिछले 2 साल में अच्छा किया प्रदर्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के अगर पिछले दो साल के आंकड़े निकाले जाए तो वह काफी दमदार रहे हैं। रोहित ने भारत के लिए साल 2025 में 14 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 50 की बेहतरीन औसत से 650 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले। वहीं, 2026 में पूर्व कप्तान 9 वनडे खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 42.11 की अच्छी औसत से 379 रन ठोके हैं। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 99.21 था तो 1 शतक और 1 अर्धशतकीय पारी भी वह खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- हर्षित की जगह यश ठाकुर को क्यों मिला मौका? सामने आई बड़ी वजह, आंकड़े दे रहे हैं गवाही