Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलते नजर आएंगे। श्रृंखला का आगाज 13 सितंबर से हो रही है, जिसका पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीरीज में 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते दिखेंगे। उनका चयन भी बतौर सलामी बल्लेबाज किया गया है। ऐसे में वह तीनों मैच खेल सकते हैं। अगर वैभव इस सीरीज में शतक ठोकने में सफल रहते हैं तो अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर लेंगे।

वैभव के पास इतिहास रचने का मौका

बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज को टीम मैनेजमेंट पहले मैच से ही मौका दे सकती है। ऐसे में वैभव के पास तीन मैचों में कम से कम एक शतक लगाने का मौका होगा।अगर वह इस सीरीज में एक भी शतक लगाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

फिलहाल ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज के नाम दर्ज है, लेकिन वैभव एक सेंचुरी लगाकर ये बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो फिर भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी काफी मुश्किल हो सकता है।

लुआन ड्रे प्रीटोरियस पीछे छोड़ने का मौका

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के पास दक्षिण अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस को पीछे छोड़ने का मौका होगा। लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 52 बॉल पर तूफानी शतक ठोका था। इसके बाद वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि 20 साल 161 दिन की उम्र में हासिल की है। 100 के आंकड़ा पार करने के बाद वह फुल मेंबर्स नेशन के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, इससे पहले यह कीर्तिमान अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम दर्ज था, जिन्होंने सात साल पहले 20 साल और 337 दिन की उम्र में सेंचुरी बनाई थी। हजरतुल्लाह ने यह कारनामा साल 2019 में किया था।

प्रीटोरियस से 5 साल छोटे हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने फिलहाल 15 साल के हैं और लुआन ड्रे प्रीटोरियस से उम्र में 5 साल छोटे हैं। ऐसे में वह अगर वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज में एक भी शतक लगाते हैं तो लुआन ड्रे प्रीटोरियस का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

आपको बताते हैं कि, इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। यह तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- भारत-जापान मैच का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे ये ऐतिहासिक मुकाबला