These Three Players Could Retire in 2026: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनको काफी लंबे समय से भारतीय जर्सी पहने का मौका नहीं मिला था। यही कारण है कि 38 साल के रहाणे ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। हालांकि, रहाणे के अलावा कर्ण शर्मा ने भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया।

उनको भी साल 2014 के बाद से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन, इन दोनों के अलावा इस सीजन तीन ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। इस प्लेयर्स को भी काफी लंबे समय से बीसीसीआई ने टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं दिया है।

उमेश यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को उनकी रफ्तार के लिए पहचाना जाता है। यादव ने भारत के लिए 57 टेस्ट में 170 विकेट, 75 वनडे में 106 विकेट और 9 टी20 में 12 विकेट झटके हैं। इस घातक तेज गेंदबाज ने भारत के लिए आखिरी मैच 7-11 जून 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

इसके बाद उमेश को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया और दोबारा वापसी का मौका नहीं मिला। 38 की उम्र में उमेश की वापसी की उम्मीद बेहद कम हैं और इसकी को ध्यान में रखते हुए वह साल 2026 में अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि, उमेश को आईपीएल में भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

युजवेंद्र चहल

दाएं हाथ के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अंतिम मैच 13 अगस्त 2023 में खेला था और टीम इंडिया में अंतिम चयन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था। इसके बाद से चहल दोबारा टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके। चहल ने भारत के लिए 80 टी20 खेले हैं, जिसमें 96 विकेट चटकाए हैं तो 72 वनडे की 69 पारियों में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं।

36 साल के हो चुके चहल अब आईपीएल और काउंटी क्रिकेट खेलते दिखते हैं, लेकिन टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद न के बराबर है। इसी को ध्यान में रखते हुए चयन शायद 2026 में रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, देखना होगा कि वह केवल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे या फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को।

ईशांत शर्मा

विराट कोहली के बेहद करीबी दोस्त माने जाने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी टीम इंडिया में काफी लंबे समय से खेलने का मौका नहीं मिला है। ईशांत आईपीएल में जरूर खेलते हैं, लेकिन टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी मैच 2021 में खेला था, जो कि टेस्ट क्रिकेट था।

वहीं, वनडे मैच आखिरी बार 2016 और टी20 मैच भारत के लिए आखिरी बार साल 2012 में खेला था। इसके बाद उनको दोबारा मौका नहीं मिला। 38 साल के हो चुके ईशांत भी इसी साल संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा, इन तीन में से एक ओपनर कर सकता है रिप्लेस