MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच नहीं खेले थे। सीजन शुरू होने से पूर्व ही धोनी चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।
रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जिसके बाद वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करने में असमर्थ थे। हालांकि, अब चेन्नई ने पूर्व खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 के कुछ महीनों बाद बड़ा खुलासा किया है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक, वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना नहीं चाहते।
IPL 2026 में नहीं खेला एक भी मैच
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनको खेलते देखने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम और टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे, लेकिन धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद छोटी सी आस जगी थी कि कम से कम धोनी आखिरी दो मैचों में या आखिरी मैच में मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन यहां भी फैंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी थी। धोनी आखिरी कुछ मैचों के लिए ड्रेसिंग रूम में मौजूद तो थे, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का मौका नहीं मिला।
धोनी को पसंद नहीं इम्पैक्ट प्लेयर से खेलना- बद्रीनाथ
आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना पसंद नहीं है। वह या तो नियमित खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे या फिर नहीं।
उन्होंने अपने यूट्यूब पर धोनी को लेकर कहा,"उन्होंने खुद मुझसे कहा है कि वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे। वे खुद को फुल-टाइम विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा। इसलिए वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे।
धोनी की बढ़ रही है उम्र- बद्रीनाथ
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ यह भी कहा, ’’मुझे लगता है कि अगर वे खेलते हैं, तो इससे सीएसके को रणनीतिक रूप से फायदा होगा। उनका शरीर लंबे समय तक खेलने की क्षमता नहीं रखता, जैसा कि फ्लेमिंग ने भी कहा है। वे 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आदर्श रहेंगे।"
बता दें कि, धोनी को लेकर पिछले सीजन में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, जबकि चेन्नई में आयोजित हुए एक मैच में उनके माता-पिता भी मुकाबला देखने पहुंचे थे, लेकिन धोनी उस मैच का भी हिस्सा नहीं थे। इसके बाद खबरें आईं कि यह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन आईपीएल पूरा खत्म होने के बाद भी धोनी ने इसकी घोषणा नहीं की। ऐसे में वह आईपीएल 2027 में भी शिरकत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच की उल्टी-गिनती शुरू, इस जगह होगा मैच का फ्री प्रसारण, मोबाइल-लैपटॉप पर भी लुट सकते हैं मजा