ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस मैच में पूर्वी क्षेत्र ने पहले बैटिंग करते हुए 708 रन स्कोर पर लगाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र की टीम पहली पारी में 336 रन ही बना सकी थी।

पहली पारी में ईस्ट जोन ने 372 रन की विशालकाय बढ़त को हासिल किया और मैच ड्रॉ होने के बावजूद पूर्वी क्षेत्र चैंपियन बन गया। हालांकि, इस फाइनल में तीन खिलाड़ियों ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया था कि चयन समिति उनको न्यूजीलैंड टूर के लिए स्क्वाड में शामिल कर सकती है।

ईशान किशन ने ठोके 350 रन

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान ईशान ने पहली पारी में रिकॉर्डतोड़ 270 रन बनाए थे तो दूसरी इनिंग में उनके बल्ले से बेहतरीन 80 रन निकले थे। ईशान ने दोनों पारियां मिलकर 350 रन बनाए थे।

इस परफॉर्मेंस को देखते हुए मुख्य चयन समिति ईशान को न्यूजीलैंड दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल कर सकती है। आपको बताते दें कि, ईशान ने भारत के लिए अंतिम टेस्ट जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

न्यूजीलैंड टूर पर तिलक को मिल सकती है एंट्री

तिलक वर्मा भारत की टी20 टीम में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं तो वनडे में भी उनका डेब्यू हो चुका है। अब तिलक की नजर भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने पर होगी। दलीप ट्रॉफी 2026 में तिलक ने 3 पारियां खेली थीं, जिसमें उन्होंने 266 रन बनाए थे।

इसमें फाइनल में तिलक वर्मा के बल्ले से 99 रन की दिल तोड़ने वाली पारी भी शामिल है। तिलक के पास फाइनल की पहली पारी में शतक बनाने का मौका था लेकिन 99 के स्कोर पर वह कैच आउट हो गए। हालांकि, चयनकर्ताओं ने तिलक के प्रदर्शन पर अपनी पैनी नजर रखी होगी और अगर न्यूजीलैंड दौरे के लिए तिलक का चयन होता है तो यह कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी।

मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है। दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल की पहली पारी में शमी ने 16 ओवर में 5 ओवर मेडन डाले थे। जबकि 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

इस मैच में शमी ने शेख रशीद और रविचंद्रन स्मरण का विकेट चटकाया था। जबकि इससे पहले सेमीफाइनल में शमी ने पहली पारी में 2 और दूसरी इनिंग में 3 बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया था। शानदार गेंदबाजी के बाद चयन समिति शमी को एक बार फिर मौका दे सकती है।

ये भी पढ़ें- दुलानी-अट्टापट्टू ओपनिंग, चौथे पर विशमी गुणरत्ने, सुपरहिट मैच में श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11