Sri Lanka probable playing XI: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंकाई टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। मौजूदा संस्करण में चमारी अट्टापट्टू के कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने शानदार खेल दिखाया और एक भी मैच गंवाए बिना सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

अब श्रीलंकाई कप्तान के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी, जिसको हराकर वह फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी। इस मैच में श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है चलिए आपको बताते हैं।

दुलानी-चमारी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद

पाकिस्तान के खिलाफ डू और डाई मैच में श्रीलंकाई पारी का आगा इमेशा दुलाई और कप्तान चमारी अट्टापट्टू कर सकती हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ये दोनों ही ओपनर बड़ा कमाल नहीं दिखाई थीं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों प्लेयर्स से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी, ताकि टीम बड़े मैच में बड़ा स्कोर खड़ा कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बना सके।

नंबर-3 पर संजना कविंदी बल्लेबाजी के लिए उतर सकती हैं। बांग्लादेश से खेले पिछले मैच में संजाना सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थीं लेकिन पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने इन तीनों बल्लेबाजों का चलना जरूरी होगा।

विशमी- समरविक्रमा संभालेंगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी विशमी गुणरत्ने और हर्षिता समरविक्रमा के कंधों पर होगी। पिछले मैच में विशमी ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी लेकिन इस बार पाकिस्तान के खिलाफ वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगी।

वहीं, हर्षिता पांचवें नंबर पर आ सकती हैं। बता दें कि, पिछले मैच में हर्षिता ने 37 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद। छठे नंबर पर कविशा दिलहारी और सातवें पर नीलाक्षिका सिल्वा बैटिंग के लिए आ सकती हैं।

प्रबोधा-सुगंधिका संभालेंगी गेंदबाजी की कमान

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर चामुदी प्रबोधा और खब्बू स्पिनर सुगंधिका कुमार को शामिल किया जा सकता है। वहीं, चेतना विमुक्ति, कौशिनि नथ्यांगना, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें कि, श्रीलंकाई की ताकत उनकी गेंदबाजी है जिसके दम पर वह फाइनल में अपनी जगह को पक्का करनी चाहेगी।

श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग-11

इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोधा

ये भी पढ़ें- मुनीबा-शवाल ओपनिंग, पांचवें पर आयशा, डू और डाई मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11