World Championship of Legends 2026: 12 सितंबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमीरात (UAE) में शुरू होगा, जिसमें युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स और डेविड वार्नर सहित क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक महीने तक चलने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के लिए वापसी करने के लिए तैयार हैं।
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन के अंतिम मैचों की घोषणा कर दी गई है। डब्ल्यूसीएल की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का आगाज 3 से होगा, जो 18 अक्टूबर चलेगा। इस प्रतियोगिता के सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।
पहली बार यूके से बाहर होगा टूर्नामेंट
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के शुरुआती दो संस्करण यूके में खेले गए थे लेकिन इस बार यह यूएई में खेला जाएगा। यह पहली बार है जब डब्ल्यूसीएल यूके से बाहर आयोजित किया जाएगा।
इस लीग में भारत चैंपियन, पाकिस्तान चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, इंग्लैंड चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका चैंपियन, वेस्ट इंडीज चैंपियन और बांग्लादेश चैंपियन जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर एक साथ खेलते नजर आएंगे।
कब होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत?
टूर्नामेंट में बहुप्रतीक्षित इंडिया चैंपियन बनामा पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला भी शामिल होगा। यह मैच 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान के पूर्व सुपर स्टार खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे।
डब्ल्यूसीएल में युवराज सिंह, अफरीदी अफरीदी, क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स, डेविड वार्नर, मोईन अली और महमदुल्लाह रियाद उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जिनके तीसरे सीजन में मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद है।
वर्ल्ड काउंसिल ऑफ इंग्लैंड (WCL) के मुताबिक, टूर्नामेंट ने अपने दूसरे सीजन के दौरान 425 मिलियन दर्शकों का वैश्विक दर्शक वर्ग आकर्षित करने के बाद यूएई में प्रवेश किया है।
भारतीय टीम का शेड्यूल
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम इंडिया सी के नाम से खेलेगी। इसमें भारत का पहला मैच 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सी से होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को भारत का सामना इंग्लैंड सी टीम से होगा। जबकि 6 अक्टूबर को भारतीय सी टीम साउथ अफ्रीका सी से भिड़ेगी।
ये तीनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। 10 अक्टूबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा तो 11 अक्टूबर को बांग्लादेश सी टीम से टीम इंडिया दो-दो हाथ करेगी।
ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलें जाएंगे। वहीं, टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में अंतिम भिड़ंत वेस्टइंडीज सी से होगा। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आपको बताते दें कि, टीम इंडिया के अधिक मैच शारजाह स्टेडियम में होंगे।
ये भी पढ़ें-इंग्लैंड में शतक से चूके पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, फिर भी हासिल कर ली ये खास उपलब्धि