Team India Schedule Till IPL 2027: भारतीय टीम का आने वाला कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। आईपीएल 2026 से पहले भारत को कुल 6 टीमों से सीरीज खेलनी है, जिसमें से तीन खिलाड़ी जीतना काफी आसान होगा तो 3 टीमों को शिकस्त हराने के लिए टीम इंडिया को काफी मेहनत करनी होगी। चलिए आपको बताते हैं, IPL 2027 तक भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है और किन-किन टीमों से उनकी भिड़ंत होगी।

सितंबर में होगा अफगानिस्तान से सामना

सितंबर में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, लेकिन मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। यानी भारत में मैच होने के बावजूद मेहमान टीम की भूमिका में दिखेगा तो अफगानिस्तान होम टीम के रूप में मैदान पर उतरेगा।

सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज से भिड़ंत

अफगानिस्तान से टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद, वेस्टइंडीज 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से होगी तो अंतिम मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत तीन मैच की वनडे श्रृंखला से होगा और फिर टी20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।

भारत करेगा न्यूजीलैंड दौरा

वेस्टइंडीज से घरेलू मैदान पर दो-दो हाथ करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे पर जाएगी। इस दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से होगा तो आखिरी मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा। कीवियों के विरुद्ध टीम इंडिया 2 टेस्ट, 5 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी।

आपको बताते दें कि, इस दौरे पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट श्रृंखला काफी अहम होगी, क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को दोनों मैच जीतने होंगे।

श्रीलंका आएगी भारत

साल 2026 में भारतीय टीम की आखिरी भिड़ंत श्रीलंका से होगी। 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद आसान होगी, क्योंकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ काफी जबरदस्त है। यह दौरा 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित होगा।

जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे आएगी भारत

नए साल की शुरुआत भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलकर करेगी। यह सीरीज 3 से 9 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि, यह सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी। जबकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण होगी।

21 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 21 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का आगाज होगा। इस बार गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी 2026-27 भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से काफी अहम होगी। भा

रत को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज में क्लीन स्वीप करना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि एक भी हार उनके फाइनल में पहुंचने की राह को कठिन कर सकता है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा 21 सितंबर से 27 फरवरी तक चलेगा

मार्च में होगी आईपीएल 2027 की शुरुआत

गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी 2026-27 के खत्म होने के बाद मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का आगाज होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी खेलते दिखेंगे तो भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस लीग में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं आई है कि इसकी शुरुआत कब से होगी, लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा-विराट कोहली हो सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर! पूर्व खिलाड़ी ने दिया हिंट