ODI World Cup 2027: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का लक्ष्य आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना है। यह टूर्नामेंट अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
यह दोनों ही दिग्गज चाहते हैं कि वह इस चमचामती ट्रॉफी को जीतकर अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहें लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले ड्रॉप किया गया था, वैसा ही कुछ इन दिग्गजों के साथ भी हो सकता है।
पूर्व खिलाड़ी ने विराट-रोहित पर जताया संदेह
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इन दोनों ही दिग्गजों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा, ''अभी टूर्नामेंट शुरू होने में 13 महीने का समय शेष है और यह काफी लंबा वक्त होता है। ‘’पूर्व खिलाड़ी ने अपनी बात को उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा,
''जैसे टी20 विश्व कप 2026 से पूर्व शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर कर दिया था, जो उस समय टीम इंडिया की टी20 टीम के कप्तान (तब शुभमन उप कप्तान) थे। आशीष नेहरा ने संकेत दिया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ऐसा कुछ हो सकता है।‘’
यह कहना मुश्किल है- अशीष नेहरा
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर पूर्व वनडे वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर ने कहा, ''रोहित-विराट ने बीते कुछ वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है लेकिन टूर्नामेंट में अभी 13 महीने का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में यह कहना कठिन है कि रोहित और विराट प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।''
उन्होंने यह भी कहा कि उन दोनों को फिलहाल छोड़ दीजिए, उनकी उम्र सिर्फ एक नंबर है। वह इस प्रारूप में अच्छा खेल रहे हैं। आपको बताते दें कि, आशीष नेहरा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच विराट कोहली की कप्तानी में खेला था।
गुजरात टाइटंस की कर रहे हैं कोचिंग
भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद साल 2022 में गुजरात टाइटंस को बतौर मुख्य कोच जॉइंन किया था। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में टाइटंस को को विजेता बनाया था। यह टीम का भी पहला ही संस्करण था।
इसके बाद 2023 में जीटी ने फिर शानदार खेल दिखाया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, 2026 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची थी लेकिन उनको खिताबी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिकस्त दे दी थी।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी पहली भिड़ंत