Jordan Hermann Century: साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच इस समय विंडहोक स्टेडियम में तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले वनडे में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 348/6 का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। बारिश से प्रभावित मैच में नामीबिया को जीत के लिए 31 ओवर में 262 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन वह इसको हासिल न कर सकी।
इसी मैच में डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 150 रन जड़ दिए। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया।
जॉर्डन हरमन ने खेली रिकॉर्ड पारी
ओपनर जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ 126 गेंदों में 150 रन बनाकर एकदिवसीय डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
हरमन की तूफानी पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जिससे प्रोटियाज के इस डेब्यूटेंट बल्लेबाज ने पिछले साल अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्ज़के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
मैथ्यू ने अपने डेब्यू मैच में 150 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज हरमन ने इसी साल अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
126 गेंदों पर खेली 150 की पारी
साउथ अफ्रीका के शुरुआती विकेट गिरने के बाद जॉर्डन हरमन ने अनुभवी टोनी डी ज़ोर्ज़ी के साथ पारी को संभाला और नामीबियाई गेंदबाजों पर आक्रमकता दिखाते हुए केवल 167 गेंदों में 190 रनों की विशाल साझेदारी की।
मैच में हरमन ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शानदार तरीके से अपनी रन गति बढ़ाते हुए सिर्फ 32 गेंदों में अपना अगला अर्धशतक पूरा करके अपना यादगार पहला शतक बनाया।
100 का जादूई आंकड़ा छूने के बाद भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा और अगली 32 गेंदों में 100 से 150 रन का सफर पूरा किया। वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनकी रिकॉर्ड-बराबर पारी अगली ही गेंद पर समाप्त हो गई जब रुबेन ट्रम्पेलमैन ने उनका बहुमूल्य विकेट ले लिया।
ये भी पढ़ें- बर्मिंघम टेस्ट में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, 133 रन पर सिमटी पहली पारी, बाबर ने बनाए इतने रन