England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में 3 टेस्ट मैच की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान की पहली पारी को सिर्फ 133 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पहली पारी में सिर्फ 33.5 ओवर में ढेर हो गए। इंग्लैंड में पहला टेस्ट खेल रहे साइम अयूब खाता तक नहीं खोल सके तो कप्तान बाबर आजम बल्ला भी 7 से आगे नहीं बढ़ सका।

फ्लॉप हुए बड़े नाम

पाकिस्तान बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद तीसरे टेस्ट में वह बेहतर ढंग से बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन यहां भी उनका वहीं हाल रहा। पारी की शुरुआत करने उतरे साइम अयूब खाता तक नहीं खोल सके तो अजान अवैस सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

इसके बाद अब्दुल्ला शफीक की पारी 3 रन पर समाप्त हुई तो पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान शान मसूद 7 गेंदों पर मात्र 4 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान के विकेट लगातार गिर रहे थे और उम्मीद थी कि कप्तान बाबर आजम इसपर ब्रेक लगाएंगे, लेकिन वह भी 18 गेंदों पर 7 रन बनाकर ड्रेसिंग रूम लौट गए।

सऊद शकील ने बचाई इज्जत

इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार ढेर हो रहे थे, लेकिन छठे नंबर पर बैटिंग के लिए आए सऊद शकील ने टीम की थोड़ी बहुत लाज बचाई। शकील ने इंग्लिश गेंदबाजों के सामने 47 गेंदों पर 43 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके मारे।

शकील के अलावा गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के बल्ले से 21 रन निकले, जो पाकिस्तानी पारी के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अपना डेब्यू मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गौरी भी 4 के व्यक्ति स्कोर पर डगआउट लौट चुके थे।

इंग्लिश तिकड़ी ने समेटी पाकिस्तानी पारी

बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लिश तिगड़ी का कहर एक बार फिर देखने को मिला। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 11 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए तो जोफ्रा आर्चर ने 7.5 ओवर में 25 रन दिए और 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया। इसके अलावा जोश टंग ने 10 ओवर में 42 रन दिए, लेकिन सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। टंग ने इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को भी क्लीन बोल्ड किया था।

ये भी पढ़ें- साइम 0, बाबर 7 रन, इंग्लैंड की पिचों में नाचते दिखे पाकिस्तानी बल्लेबाज, जोफ्रा-जोश की गेंद नहीं आई समझ