South Africa announces Squad: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रृंखला की शुरुआत 24 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसके लिए प्रोटियाज बोर्ड ने स्क्वाड घोषित किया है।

इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेंबा बावुमा करेंगे तो अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी चयनकर्ताओं ने वापसी का मौका दिया है। ये खिलाड़ी काफी लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर थे।

बावुमा-मिलर की हुई वापसी

चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती से निपटने के लिए टेंबा बावुमा को कप्तान बनाया है। बावुमा ने प्रोटियाज के लिए आखिरी एकदिवसीय मैच दिसंबर 2025 में भारत के खिलाफ खेला था।

कप्तान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और गेराल्ड कोएत्जी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेले थे।

इसके बाद वह लगातार चोट से जूझते दिखे हैं। कोएत्जी सीरीज में कगिसो रबाडा की जगह लेंगे, जो वनडे सीरीज से बाहर हैं। इनके अलावा मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को भी टीम में जगह मिली है

CSA ने उतारी मजबूत टीम

ऑस्ट्रेलिया पहले ही अपने स्क्वाड की घोषणा कर चुका है और उसी को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने नियमित खिलाड़ियों को खिलाने का फैसला किया। हालांकि, एडन मार्करम अंतिम 2 मैचों का हिस्सा होंगे।

वहीं, केशव महाराज स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी, मार्को जानसन, क्वेना मफाका को भी जगह मिली है। ट्रिस्टन स्टब्स, मैथ्यू ब्रीत्जेक, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी प्रतिभा को दिखाते नजर आएंगे।

कब और कहां खेली जाएगी सीरीज?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से होगा। यह मैच डरबन में स्थित किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद श्रृंखला के दूसरे मैच की मेजबानी जोहान्सबर्ग को सौंपी गई है।

ये मैच 27 सितंबर को खेली जाएगी। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला का तीसरा मुकाबला पोटचेफस्ट्रूम में होगा। ये मैच 30 सितंबर को होगा।

ता दें कि, आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भी यहां की परिस्थितियों को समझना चाहेगी, ताकि इसके अनुसार वह अपनी रणनीतियों को तैयार कर सके।

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम: 

टेंबा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्डइन, मार्को जानसन, केशव महाराज, केना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें- भारतीय बल्लेबाज से पंगा लेना पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को पड़ा भारी, आईसीसी ने ठोका भारी जुर्माना