ICC Punishment Fatima Sana: महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुबई में खेली जा रही प्रतियोगिता में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने एक ऐसी गलती की थी, जिसपर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सजा सुनाई है।

बल्लेबाज को किया अपमानजनक इशारा

भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद अपमानजनक इशारा किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनको आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के लेवल 1 के रूल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके बाद उनपर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है तो एक डिमेरिट अंक भी मिला है।

24 महीने में मिला दूसरा डिमेरिट पॉइट

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का पिछले 24 महीनों में यह दूसरा डिमेरिट पॉइट है। इससे पहले अगस्त 2025 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में फातिमा ने डिमेरिट अंक दिया गया था तो अब भारत के खिलाफ उनको दूसरा पॉइट भी मिल गया है। आपको बताते दें कि, मैच रेफरी सुप्रिया रानी के सामने फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

इसके बाद उनपर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि, लेवल 1 के नियम में दोषी पाए जाने पर अधिकतम खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा काटा जाता है और 1 या 2 डिमेरिट अंक दिए जाते हैं। हालांकि, अपनी गलती स्वीकार करने के बाद फातिमा को बड़ा नुकसान झेलना नहीं पड़ा।

फातिमा सना ने क्या किया था?

महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर, शनिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला गया था। इस मैच में फातिमा सना ने भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को कैच आउट किया था। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया।

मैच में इस तरह की हरकत करने के बाद ऑनफील्ड अंपायर निमाली परेरा और शथिरा जाकिर जेसी, थर्ड अंपायर रोकैया सुल्ताना और चौथे अंपायर रबाब अहसन ने मैच रेफरी को शिकायत की थी। इसके बाद उनपर इस तरह की कार्रवाई की गई। बता दें कि, इस मैच में पाकिस्तानी पारी सिर्फ 55 रन पर सिमट गई थी। भारत ने 9वें ओवर में 3 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था। 

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईशान किशन ने ध्वस्त किए बड़े कीर्तिमान, यशस्वी-पुजारा को छोड़ा पीछे