Pakistan Batting Collapse: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की सीरीज का अंतिम मैच बर्मिंघम में स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। 9 सितंबर, बुधवार को शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले मेहमानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन शुरुआती दो मैचों की तरह यहां भी पाकिस्तानी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।
जो हाल पाकिस्तानी बल्लेबाजों का पहले और दूसरे मैच में था, वहीं नजारा बर्मिंघम में देखने को मिला। आलम ये रहा कि टीम की आधी पारी सिर्फ 48 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। वहीं, लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।
बाबर-अयूब रहे फ्लॉप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरी टेस्ट के लिए स्क्वाड में 7 खिलाड़ियों का बदलाव किया था लेकिन जमीनी हकीकत वैसी ही रही। पहली पारी में पारी की शुरुआत करने उतरी साइम अयूब और अजान अवैस की जोड़ी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी। साइम बिना खाता खोले आउट हुए तो अवैस के बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले।
इसके बाद नंबर तीन पर आए अब्दुल्ला शफीक 3 रन तो शान मसूद सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 26 के स्कोर पर गिर चुके थे। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए कप्तान बाबर आजम से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के शुरुआती पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
21 ओवर में गंवाए 7 विकेट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज ने पिच पर रुकने की कोशिश नहीं की। सभी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटते रहे और यह सिलसिला लगातार जारी रहा।
पाकिस्तान के 7 विकेट 20.4 ओवर में पवेलियन लौट चुके थे, यानी पहला सत्र पूरा भी नहीं हुआ था कि 7 पाकिस्तानी बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में बैठकर गेंदबाजी की तैयारी करने में जुट गए। आपको बताते दें कि, पाकिस्तान की बल्लेबाजी का यह सिलसिला पूरी सीरीज में देखने को मिला है। एक भी बार ये टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहा। इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानों पर ऐसा कहर बरपाया कि उनको दोबारा वापसी का मौका नहीं मिला।
लंच तक इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन 2 विकेट चटका चुके हैं तो जोफ्रा आर्चर ने भी दो पाकिस्तानियों का शिकार किया है। वहीं, जोश टंग ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 बल्लेबाजों को चलता किया है। अब इंग्लिश गेंदबाजों की नजर लंच के बाद जल्दी पाकिस्तानी पारी को समेट पर होगी।
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईशान किशन का कहर, 432 गेंदों पर ठोके 350 रन, चौके-छक्कों की करी बारिश